/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Ujjain-News-92.jpg)
MP Congress Jitu Patwari: मध्य प्रदेश कांग्रेस की लंबे समय से प्रतिक्षित कार्यकारणी शनिवार को घोषित हो गई है। अब इस कार्यकारणी को लेकर बीजेपी नेताओं ने तंज कसना शुरू कर दिया। यहां तक कांग्रेस नेता ने भी कार्यकारणी को लेकर जीतू पटवारी (Jitu Patwari PCC) पर तंज कसा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर तंज कसा है।
सीएन ने कहा- नए लोगों को मौका दें
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इंदौर में मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस को संगठन चलाना सीखना चाहिए और नए लोगों को अवसर देना चाहिए। कांग्रेस की कार्यशैली उनके पतन का कारण है। वे समय के साथ बदलने को तैयार नहीं हैं। मैं चाहता हूं कि विपक्ष मजबूत हो और कांग्रेस अपनी कार्यकारिणी को बदलकर नए और योग्य लोगों को मौका दे।
वीडी शर्मा बोले नकुलनाथ को पार्टी ने नकारा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma On MP Congress) ने कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ को शामिल नहीं किए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ का क्या हुआ, उनके बेटे नकुलनाथ का क्या हुआ? छिंदवाड़ा की जनता ने नकुलनाथ को पहले ही नकार दिया था, और अब कांग्रेस ने भी उन्हें नकार दिया है ¹। यह टिप्पणी नकुलनाथ के राजनीतिक करियर में गिरावट की ओर इशारा करती है, जो कि छिंदवाड़ा से पूर्व सांसद रह चुके हैं और कमलनाथ के पुत्र हैं।
कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कसा तंज
https://twitter.com/laxmanragho/status/1850535049919172891
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी पर कांग्रेस नेता पूर्व सांसद और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी तंज कसा है। उन्होंने X पर लिखा- 177 सदस्यीय पीसीसी का गठन करने पर बधाई।अगर ये सभी केवल अपनी विधान सभा जितवा दें तो सरकार बन जाएगी। पर क्या ऐसा होगा? अभी तक यह "अदभुत"प्रयोग सफल नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: सुल्तान जोहोर कप हॉकी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल: MP के 3 प्लेयर्स की अहम भूमिका, मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया
पटवारी बोले-जो बेस्ट हो सकता था किया
https://twitter.com/INCMP/status/1850419439659037069
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नई कार्यकारिणी पर कहा कि हमने जाति, क्षेत्र और वरिष्ठता का ध्यान रखा। नाराज नेताओं के लिए कहा कि मैंने सबसे अच्छा किया। पार्टी के लिए काम करने वालों को आगे समायोजित किया जाएगा। युवा और वरिष्ठ दोनों को बैलेंस किया गया है। नकुल नाथ पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में हैं।
यह भी पढ़ें: खास मुलाकात में MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल, Ladli Behna Yojana ने बदली महिलाओं की स्थिति
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें