Advertisment

16 दिसंबर को कांग्रेस का 'हिसाब दो जवाब दो' आंदोलन: जीतू बोले-कर्ज में शिवराज से 2 कदम आगे मोहन सरकार

MP Vidhansabha Jitu Patwari: देश में किसी भी सरकार ने पिछले 11 महीने में इतना कर्ज नहीं लिया, जितना मध्यप्रदेश सरकार ले चुकी है।

author-image
Rohit Sahu
16 दिसंबर को कांग्रेस का 'हिसाब दो जवाब दो' आंदोलन: जीतू बोले-कर्ज में शिवराज से 2 कदम आगे मोहन सरकार

MP Vidhansabha Jitu Patwari: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की मोहन सरकार से एक साल का हिसाब मांगा है। इसी क्रम में कांग्रेस ने 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव कर 'हिसाब दो जवाब दो' आंदोलन करेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। पटवारी ने कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव कर्ज लेने में शिवराज सरकार से दो कदम आगे हैं। सिंघार ने कहा कि प्रदेश के एक मुख्यमंत्री को विदेश की सड़कें पसंद थीं, जबकि एक मुख्यमंत्री को डायनासोर के अंडे पसंद हैं।

Advertisment
11 महीने में 30 बार कर्ज लिया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने 11 महीने में 30 बार कर्ज लिया है, जो कि देश के किसी भी राज्य की सरकार द्वारा लिया गया सबसे अधिक कर्ज है। उन्होंने आगे कहा कि हर महीने में 14-15 दिन में औसतन तीन हजार करोड़ से 5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया है, जो कि कुल 40536 हजार करोड़ रुपये के बराबर है। यह कर्ज इतना अधिक है कि अगर इसे घंटे के हिसाब से देखा जाए, तो यह 120 करोड़ रुपये प्रति घंटे के बराबर है। पटवारी ने सवाल उठाया है कि इस कर्ज का उपयोग किस प्रकार किया गया है और प्रदेश के लिए क्या किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कर्ज लेकर प्रदेश के लिए एक भी इनोवेटिव काम नहीं किया गया है।

भ्रष्टाचार, बालात्कार, एक साल में मप्र ने क्या-क्या देखा?

13 दिसंबर को मोहन यादव को मुख्यमंत्री की शपथ लिए एक साल पूरा हो जाएगा। इस एक साल में मध्य प्रदेश ने कई चुनौतियों का सामना किया है। राज्य में बेटियों से बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं, बहनों और बच्चों के गायब होने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। एक साल में मप्र ने क्या-क्या देखा? प्रदेश भ्रष्टाचार, ड्रग्स माफिया और कर्ज के बढ़ते स्तर को देखा है। इसके अलावा, माफिया राज का प्रभाव सरकार पर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ये सभी मुद्दे राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: MP में अब बिल्डर खुद कर सकेंगे अपने प्रोजेक्ट प्रापर्टी की रजिस्ट्री: इन बिल्डर्स को मिलेंगे सब रजिस्ट्रार के अधिकार

Advertisment
हम संकल्प पत्र के हिसाब से कर रहे काम

बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने फिर से जनता को भ्रमित करने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन जनता भ्रमित नहीं होने वाली है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि मोहन सरकार संकल्प पत्र के हिसाब से ही काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि 11 महीने में जनता ने सिर्फ भ्रष्टाचार देखा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें: All India Postal Hockey Updtae: मेजबान MP ने डिंफेंडिंग चैंपियन तमिलनाडु को हराया, उमर ने दागे 2 गोल, कर्नाटक भी जीता

MP Vidhansabha Jitu Patwari MP CONGRESS PLAN MOVEMENT MP CONGRESS GHERAO ASSEMBLY MOHAN YADAV GOVERNMENT COMPLETION ONE YEAR CONGRESS PLAN MOVEMENT MOHAN GOVERNMENT ONE YEAR JEETU PATWARI TARGET MOHAN YADAV CONGRESS HISAB DO JAWAB DO
Advertisment
चैनल से जुड़ें