/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/ajaysinghrahul.webp)
कांग्रेस नेता अजय सिंह। (फाइल फोटो)
Ajay Singh Rahul Bhaiya: सतना में कांग्रेस पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह (राहुल भैया) ने पार्टी के भीतर गुटबाजी को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं के बीच मतभेदों को कार्यकर्ताओं को अपने काम में बाधा नहीं बनने देना चाहिए।
गुटबाजी कोई नई बात नहीं, लेकिन अब खत्म होनी चाहिए
अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। अब कार्यकर्ताओं को इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बड़े नेता आपस में लड़ते रहेंगे, लेकिन कार्यकर्ताओं को नहीं लड़ना है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सतना से ही कुछ लोगों ने उन्हें चुनाव में हराया था, वे आज भी यहां मौजूद हैं, लेकिन अब पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ना जरूरी है।
पंजाब की तर्ज पर एमपी में भी गुटबाजी खत्म हो
अजय सिंह ने कहा कि अब मध्यप्रदेश में भी पंजाब की तरह गुटबाजी खत्म करके सरकार बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के सामने यह बात रखी।
पिछली बातें भूलकर आगे बढ़ें
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वरिष्ठ नेताओं से गुटबाजी समाप्त करने और एकजुट होकर पार्टी का भविष्य मजबूत करने की अपील की है। पटवारी ने कहा, 'सभी वरिष्ठ नेताओं से मेरी विनम्र अपील है कि पुरानी बातें भूलकर पार्टी के भविष्य पर ध्यान दें। अगर हम पिछली बार के छिलके उतारते रहेंगे, तो हमारा भविष्य उज्ज्वल नहीं होगा।'
उन्होंने विशेष रूप से अजय सिंह, राजेंद्र सिंह और सिद्धार्थ कुशवाहा को संबोधित करते हुए कहा कि आप तीनों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि पिछली बातें भूल जाएं और पार्टी का भविष्य बनाएं।
भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज
इस बीच, अजय सिंह के कांग्रेस में गुटबाजी के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस में ये वही लोग हैं जो अर्जुन सिंह के समय में मजबूत हुए थे। जिन नेताओं को उनके पिता अर्जुन सिंह ने नेता बनाया। वहीं, आज अजय सिंह के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।'
यह भी पढ़ें-
MP में DSP का प्रमोशन ठुकराया: मप्र में इन TI ने प्रमोशन से किया इनकार, बोले हमें नहीं बनना डीएसपी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें