Advertisment

MP Congress District Presidents: कांग्रेस जिलाध्यक्षों का ऐलान, भोपाल के पूर्व अध्यक्ष मोनू नाराज, प्रदर्शन करेंगे

MP Congress District Presidents: कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 71 नए जिला व शहर अध्यक्षों की घोषणा की। भोपाल में प्रवीण सक्सेना और इंदौर में चिंटू चौकसे को अध्यक्ष बनाया गया।

author-image
BP Shrivastava
MP Congress District Presidents

MP Congress District Presidents

हाइलाइट्स

  • MP के कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के ऐलान
  • 71 जिला और शहर अध्यक्ष बनाए
  • पूर्व CM दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह गुना के अध्यक्ष
Advertisment

MP Congress District Presidents: कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 71 नए जिला और शहर अध्यक्षों की घोषणा की। भोपाल में प्रवीण सक्सेना और इंदौर में चिंटू चौकसे को अध्यक्ष बनाया गया।

देखें कांग्रेस जिला अध्यक्ष की पूरी लिस्ट...

mp congress District president list 1

mp congress District president list 2

mp congress District president list 3

दिग्विजय सिंह के बेटे को बनाया गुना का अध्यक्ष

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह को गुना का अध्यक्ष बनाया गया है। राजगढ़ से प्रियवत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

विधायकों को भी जिलों की कमान

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की लिस्ट में 5 मौजूदा विधायकों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisment

गुना - जयवर्धन सिंह (राघौगढ़ विधायक)

उज्जैन ग्रामीण - महेश परमार (तराना विधायक)

बालाघाट - संजय उइके (बैहर विधायक)

डिंडौरी - ओमकार सिंह मरकाम (डिंडौरी विधायक)

सतना शहर - सिद्धार्थ कुशवाह (सतना विधायक)

पूर्व विधायकों को बनाया जिला अध्यक्ष

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट में 8 पूर्व विधायकों को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

आलीराजपुर - मुकेश पटेल

इंदौर ग्रामीण - विपिन वानखेडे़

कटनी ग्रामीण - कुंवर सौरभ सिंह

मंडला - डॉ. अशोक मर्सकोले

नरसिंहपुर - सुनीता पटेल

रायसेन - देवेन्द्र पटेल

राजगढ़ - प्रियव्रत सिंह

रतलाम ग्रामीण - हर्ष विजय गहलोत

4 महिलाओं को बनाया जिला अध्यक्ष

आगर-मालवा - विजयलक्ष्मी तंवर

खंडवा शहर - प्रतिभा रघुवंशी

नरसिंहपुर - सुनीता पटेल

सिंगरौली ग्रामीण - सरस्वती सिंह मरकाम

भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना नाराज

[caption id="attachment_878556" align="alignnone" width="300"]monu saxena मोनू सक्सेना फैंस क्लब का ट्वीट[/caption]

भोपाल में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने पद नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। पार्टी ने प्रवीण सक्सेना को दोबारा मौका देते हुए अध्यक्ष बनाया है। इस पर मोनू सक्सेना खुलकर विरोध में आ गए हैं। आपको बता दें कि जुलाई 2023 में कांग्रेस ने मोनू सक्सेना को भोपाल शहर का अध्यक्ष बनाया था। हालांकि, 4 महीने बाद ही उन्हें हटाकर प्रवीण सक्सेना को ये जिम्मेदारी दे दी गई थी। उस वक्त भी मोनू ने दबी जुबान में इसका विरोध किया था। दरअसल, प्रवीण सक्सेना भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट से दावेदारी कर रहे थे। इसके चलते इस सीट पर पेंच फंस गया था। पार्टी ने प्रवीण सक्सेना को भोपाल शहर अध्यक्ष का पद देकर उनको बगावत करने से रोक लिया था। हालांकि, अब मोनू सक्सेना जिलाध्यक्षों की लिस्ट पर खुलकर विरोध में आ गए हैं। उन्होंने 17 अगस्त, रविवार को इसे लेकर प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है।

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

कसमें वादे… बातें हैं बातों का क्या? कब तक तैयार होगा अटल स्मारक, डेडलाइन के 8 महीने बीते

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की आज यानी 16 अगस्त को पुण्यतिथि है। सभी अटल जी को याद कर हैं। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की याद में ग्वालियर में बन रहे स्मारक को लेकर एक ही चर्चा थी… कब बनेगा अटल स्मारक ? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
MP Congress district presidents Bhopal Congress president Indore Congress president Congress new appointments MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें