Advertisment

MP Congress District President: दर्जनों कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हटना तय, 50 से कम उम्र के ब्लॉक अध्यक्ष भी हटेंगे

Madhya Pradesh (MP) Congress Jila Adhyaksh Update: अध्यक्षों की नियुक्ति पर कांग्रेस ने एक नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत लंबे समय से काबिज जिला अध्यक्षों और 50 से अधिक उम्र के ब्लॉक अध्यक्षों को हटाया जाएगा।

author-image
sanjay warude
Congress

एमपी में कांग्रेस कार्यालय में बैठक। फाइल फोटो

Madhya Pradesh, Congress: मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के कांग्रेस जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को हटाने की कवायद तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अध्यक्षों की नियुक्ति पर कांग्रेस ने एक नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत लंबे समय से काबिज जिला अध्यक्षों और 50 से अधिक उम्र के ब्लॉक अध्यक्षों को हटाया जाएगा।

Advertisment

राहुल जिलाध्यक्षों को नींव, शक्ति बनाएंगे

गुजरात के अहमदाबाद में इसी सप्ताह कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्षों (Congress President) को नींव, शक्ति बनाने का एलान किया गया। इसमें उन्हें संगठन की मजबूती के लिए कई अधिकार देने की बात कही गई है।

राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद एमपी में प्रक्रिया तेज

राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटने के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस (Madhya Pradesh, Congress News) ने जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस (Congress) ने जो फॉर्मूला तैयार किया है। इसमें लंबे समय से काबिज अध्यक्षों का हटना तय माना जा रहा है। जिससे संगठन में हलचल मच गई है।

इन जिलों के अध्यक्षों का हटना तय

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एमपी के देवास (Devas), सतना, उज्जैन (Ujjain) शहर अध्यक्ष, कटनी, रायसेन, विदिशा, खंडवा शहर अध्यक्ष, उमरिया, इंदौर (Indore), ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रतलाम ग्रामीण जिलाध्यक्ष का हटना तय माना जा रहा है।

Advertisment

ये भी पढ़े: Bhopal: ‘वक्फ बिल’ का विरोध करने पर दिग्विजय के खिलाफ लगे पोस्टर

50 प्रतिशत ब्लॉक अध्यक्ष हटेंगे

कांग्रेस के नए फॉर्मूले के तहत प्रदेश के 50% से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष (Bloke President) भी हटाए जाएंगे। इसमें उन ब्लॉक अध्यक्षों को हटाया जाना है, जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है। संगठन में सक्रिय लोगों को अध्यक्ष बनाया जाएगा।

जातिगत आधार पर भी होगी नियुक्ति

कांग्रेस संगठन में शहर, ग्रामीण और ब्लॉक अध्यक्ष के पदों पर जातिगत आधार पर नियुक्ति कर सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्षों (Congress President) की लिस्ट तैयार कर चुकी है, जिसे जारी किया जा सकता है।

Advertisment

ये भी पढ़े: Meen Weekly Horoscope: मीन राशि वालों के बढ़ेंगे प्रेम संबंध, मिलेगा धन-भाग्य का साथ, क्या है काली उड़द की दाल का उपाय

Madhya Pradesh (MP) Congress Jila Adhyaksh Update mp congress district president jila adhyaksh indore bhopal ujjain
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें