Advertisment

MP Congress Dharm Samvad Program : क्यों बना कांग्रेस कार्यालय भगवामय , चुनाव की तैयारियों में जुट गई कांग्रेस!

जैसे जैसे एमपी में चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियां (MP Congress Dharm Samvad Program) जनता को रिझाने में लग गए है। एमपी में अब कांग्रेस भी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है ताकि एक बार फिर कांग्रेस सत्ता मेे वापसी कर सके।

author-image
Bansal News
MP Congress Dharm Samvad Program : क्यों बना कांग्रेस कार्यालय भगवामय , चुनाव की तैयारियों में जुट गई कांग्रेस!

भोपाल। जैसे जैसे एमपी में चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियां (MP Congress Dharm Samvad Program) जनता को रिझाने में लग गए है। एमपी में अब कांग्रेस भी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है ताकि एक बार फिर कांग्रेस सत्ता मेे वापसी कर सके। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कांग्रेस कांग्रेस कार्यालय भगवामय हो गया है। कांग्रेस कार्यालय में मप्र कांग्रेस मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ का आज आयोजन होने जा रहा है इस एक दिवसीय धर्मण्संवाद में मठण्मंदिर स्वायत्तता संकल्प दिवस कार्यक्रम होगा जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ पुजारियों के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भर के मठ मंदिरों के पुजारी, धर्माचार्य शामिल होंगे।

Advertisment

चार पार्टियों के बीच मुकाबला होने वाला

मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव नजदीक है। प्रदेश में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होने वाला है। हालांकि इस मुकाबले में आम आदमी पार्टी ने भी हुंकार भरी है। तीनों पार्टियों ने प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैए लेकिन आपको बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में तीन पार्टियां नहीं बल्कि चार पार्टियों के बीच मुकाबला होने वाला है।

इस बार चार पार्टियों में मुकाबला

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होगा, लेकिन आम आदमी पार्टी के साथ साथ अब चौथे मोर्चे ने भी दम भरना शुरू कर दिया है। दरअसल पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ वरद मूर्ति मिश्र चौथे मोर्चे की तैयारी में है। वरद मूर्ति मिश्रा नई पार्टी का ऐलान कर चुके है। उनकी नई पार्टी वास्तविक भारत पार्टी मध्यप्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

15 महीने में कांग्रेस कुछ नहीं कर सकी

पूर्व आइपीएस अधिकारी वरद मूर्ति का कहना है कि प्रदेश की जनता एमपी में सत्ता में रही सभी पार्टियों से ऊब गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने के बाद भी 15 महीने में कांग्रेस कुछ नहीं कर सकी।

Advertisment

कौन है वरद मूर्ति मिश्रा

आपको बता दें कि डॉ वरद मूर्ति मिश्रा मध्यप्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी है वह साल 2029 में रिटायर होने वाले थे, लेकिन उन्होंने राजनीति में आने के लिए 1 जून 2022 को इस्तीफा दे दिया था। वरद मूर्ति मिश्रा अब प्रदेशभर के जिलों का दौरा कर रहे है।

Congress कांग्रेस madhya pradesh mp congress congress office मध्य प्रदेश कांग्रेस 'hindutva' MP Congress Dharm Samvad Program हिंदुत्व
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें