Advertisment

MP Congress : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रदेश में शुरू करने जा रही है , घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ

MP Congress : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रदेश में शुरू करने जा रही है , घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ MP Congress: Congress is preparing for the assembly elections, is going to start in the state, the launch of the door-to-door campaign

author-image
Bansal News
MP Congress :  विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रदेश में शुरू करने जा रही है , घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती प्रारंभ हो चुकी है, सभी मैदान में ताकत से जुट जायें मण्डलम, बूथ, सेक्टर के पुर्नगठन का काम जल्द से जल्द हो, सदस्यता अभियान में तेजी लाये, मतदाता सूची के पुनरीक्षण काम में जुट जायेंः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक फरवरी से घर चलो, घर-घर चलो अभियान प्रदेश भर में प्रारंभ होगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने निवास पर प्रदेश भर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज की राजनीति में बुनियादी परिवर्तन आ चुका है। आज की राजनीति स्थानीय हो चुकी है। भीड़ भरी रैली, सभाओं का दौर अब जा चुका है। अब जनता से सीधे संपर्क व संवाद रखने वाला नेता ही आगे भविष्य में टिक पायेगा, हमें इस सच्चाई को समझना होगा। बगैर मजबूत संगठन के हम चुनाव नहीं जीत सकते हैं। हमें अपने मण्डल, सेक्टर और बूथ इकाईयों को मजबूत बनाना होगा। प्रदेश के उपचुनावों में हमारी जीत का कारण हमारा संगठन ही है। आगामी विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती प्रारंभ हो चुकी है, 18 माह शेष बचे हैं, हमें जी-जान से मैदान में जुटना होगा।

Advertisment

नये मतदाताओं को जोड़ना होगा

नाथ ने कहा कि हमें हमारे मण्डलम, सेक्टर, बूथ इकाईयों के पुर्नगठन के काम में तेजी लाना होगी। सदस्यता अभियान में भी तेजी लाना होगी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का भी काम चला रहा है, हमें इस पर भी ध्यान देना होगा। नये मतदाताओं को जोड़ना होगा, जिन लोगों के नाम छूट गये हैं, उन्हें भी जोडने की दिशा पर ध्यान देना होगा। फर्जी व बोगस नामों को मतदाता सूची से हटवाना होगा। अठारह माह शेष बचे हैं, आप सभी हर सप्ताह का कार्यक्रम बनायें।

समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित होंगे

आगामी एक फरवरी 2022 से प्रदेश में घर चलो, घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ होगा, जिसके तहत ब्लाक स्तर तक जनता से सीधा संवाद व संपर्क करें, साथ ही यह भी कोशिश करे कि हम एक दिन में कम से कम पांच बूथों तक हर हाल में पहुंच सकें, कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचायें। समय-समय पर इसकी समीक्षा भी होगी। नाथ ने बताया कि हम प्रदेश भर के सभी जिलों में जिला समन्वय समिति का गठन भी करेंगे। समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित होंगे।

वे तत्काल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सूची उपलब्ध करायें

बैठक में घर चलो-घर-घर चलों अभियान के प्रभारी, विधायक रवि जोशी ने इस अभियान के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व मण्डलम, सेक्टर व बूथ प्रभारी एन.पी. प्रजापति ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त मण्डलम, सेक्टर, बूथ इकाईयों की जानकारी देते हुए बताया कि जिन जिलों की अभी तक सूची नहीं आयी है, वे तत्काल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सूची उपलब्ध करायें।
बैठक में प्रदेश बाल कांग्रेस के प्रभारी पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने बाल कांग्रेस के गठन, उसके उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि बाल कांग्रेस में जुड़ने के लिये किस प्रकार युवाओं का उत्साह सामने आ रहा है, वहीं बाल कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमो की भी उन्होंने जानकारी दी।

Advertisment

जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये

पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने आगामी समय में प्रदेश में होने वाले आंदोलन, कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी को बतायी। बैठक में विभिन्न जिलों से आये जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अर्चना जायसवाल, सेवादल मुख्य संगठक ठाकुर रजनीश सिंह, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, प्रवक्ता एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, अजीता वाजपेयी पाण्डेय आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने किया।

telangana congress sonia se mile kamlnath shivraj meets kamalnath scindia kamalnath clash rebel mp congress mp congress mla news MP Congress meeting mp congress meet mp congress madhya pradesh congress madhya pradesh cm kamalnath kamlnath kamalnath resigns kamalnath news in hindi kamalnath news kamalnath meets sonia kamalnath mahadev kamalnath life story kamalnath ki aalha kamalnath in indore kamalnath full speech in khandwa live kamalnath business kamalnath biography kamalnath Kamal Nath Congress kahani kamalnath ki ds to join in congress ds in congress party d srinivas to join congress d s joining congress congress vs bjp congress rebel mlas Congress party congress padayatre Congress MLAs Congress MLA Congress leaders congress leader Congress congess cm kamalnath bjp vs congress who is best BJP Vs Congress aalha kamalnath ji ki aalha kamalnath
Advertisment
चैनल से जुड़ें