Advertisment

MP Congress CM Face : हमारे पास सीएम पद के लिए एक ही चेहरा है कमलनाथ : दिग्विजय सिंह

विदिशा। MP Congress CM Face : मध्य प्रदेश कांग्रेस से सीएम फेस को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सीएम पद के लिए एक ही चेहरा है - कमलनाथ। यह बात दिग्विजय सिंह ने विदिशा में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 2023 में हमारी सरकार आ रही है।

author-image
Bansal News
MP Congress CM Face : हमारे पास सीएम पद के लिए एक ही चेहरा है कमलनाथ : दिग्विजय सिंह

विदिशा। MP Congress CM Face : मध्य प्रदेश कांग्रेस से सीएम फेस को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सीएम पद के लिए एक ही चेहरा है - कमलनाथ। दिग्विजय सिंह ने विदिशा में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2023 में हमारी सरकार आ रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-Jharkhand Jamshedpur Violence News: धारा 144 के बीच इंटरनेट सेवा बंद, जमशेदपुर में क्या चल रहा है

सीएम चेहरे पर बड़ा खुलासा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस इस बार मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए तैयार है। दरअसल, नेताओं में किसी तरह का मनमुटाव न रहे यह जिम्मेदारी भी दिग्विजय सिंह पर ही है, जिसको लेकर वे लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।

शमशाबाद सीट का लिया फीडबैक

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने विदिशा दौरे पर कहा है कि 2023 विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बहुमत से अधिक सीटें मिलेंगी। इस तरह उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। पूर्व सीएम 3 से ज्यादा बार हार चुकी विधानसभा सीटों का दौरा कर रणनीति बना रहे हैं। शमशाबाद सीट का फीडबैक लेते हुए दिग्विजय सिंह कहा कि मैं खुद ही शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की चार्जशीट बना रहा हूं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- UPPSC First Rank : कैसे पाएं यूपीपीएससी में सफलता, टॉपर दिव्या सिकरवार ने दिया मंत्र

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव

दरअसल, मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव को लकेर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती तो वहीं कांग्रेस MP Congress ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस congress ने समन्वय प्रमुख घोषित करते ही मिशन बुंदेलखंड Mission Bundelkhand भी शुरू कर दिया है।

मध्य प्रदेश की मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर 2023 में खत्म होने वाला है, जिसके तहत दिसंबर 2023 में ही विधानसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। विधानसभा की 230 सीटों का कार्यकाल खत्म होने की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Advertisment

MP-Congress-CM-Face-Digvijay-Singh-only-one-face-for-the-CM-Kamal-Nath

इस बार राजनीति की राह नहीं आसान

इधर मध्य प्रदेश में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। पूर्व IPS अधिकारी डॉ. वरद मूर्ति मिश्र भी अपनी पार्टी को चुनाव में उतारने की तैयारी में है। एमपी में नई पार्टियों की सुगबुगाहट में पूर्व अधिकारी और संत भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- MP 2nd Vande Bharat Train : मध्य प्रदेश को मिल सकती है दूसरी वंदे भारत, कहां से कहां तक चलेगी?

संत देव मुरारी बापू ने भी अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी का गठन किया है। संत देव मुरारी बापू के अनुसार सभी 230 सीटों पर वे उम्मीदवार उतारेंगे। देव मुरारी बापू का कहना है कि कि कमलनाथ ने उनका अपमान किया था, जिसके बाद करीब 6 महीने में ही सरकार गिर गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें -India First Underwater Metro : पानी के अंदर दौड़ेगी भारतीय मेट्रो, कब हो रही शुरू

Digvijay Singh kamal nath MP Congress CM Face only one face for the CM
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें