/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/CLG-EXMAN.jpg)
भोपाल। मध्यप्रदेश के कॉलेज छात्रों MP College Student के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में सभी कॉलेजों की परीक्षाएं MP Colleges Exam 2022 ऑफलाइन ही होंगी। इसे लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करवाने पर विचार किया जा रहा है। गृह मंत्री मिश्रा के मुताबिक 18 वर्ष के बाद के सभी युवाओं का वैक्सीनेशन हो चुका है ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की जा सकती है। इसके साथ ही मिश्रा ने कहा कि अगर कोई छात्र परीक्षा के दौरान पॉजिटिव हो जाता है तो उसे एक और मौका दिया जाएगा जिससे वह अगले सेमेस्टर में शामिल होकर परीक्षाएं दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:MP School Close: सीएम शिवराज का बड़ा एलान, प्रदेश में 31 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
बता दें कि हालही में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कॉलेज के छात्रों को लेकर बड़ा निर्णय लिया था। जिसके बाद
प्रदेश में अब कॉलेज की परीक्षाएं MP College Exam 2021 ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन करवाने की बात कही थी। इसको लेकर जल्द ही फॉर्मूला भी तैयार कर लिया जाएगा। दरअसल कुछ दिनों पहले उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे थे जहां उन्होंने बताया कि अब कॉलेज की परीक्षाएं ऑफलाइन Offline College Exam ही ली जाएंगी। इसे लेकर सभी परीक्षा केंद्रों में विश्वविद्यालयों द्वारा तैयारी की जा रही है। वहीं इस संबंध में कॉलेजों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के मुताबिक जल्द ही प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति की बैठक बुलाई जाएगी जहां ऑफलाइन परीक्षा को लेकर फॉर्मूला तैयार या जाएगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us