Advertisment

MP College Admission: MP में खुलेंगे नए कॉलेज, उच्‍च शिक्षा विभाग की तैयारियां शुरू

MP College Admission 2023-24: मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश में यूजी और पीजी के लिए सत्र 2023 -24 की...

author-image
Bansal news
MP College Admission: MP में खुलेंगे नए कॉलेज, उच्‍च शिक्षा विभाग की तैयारियां शुरू

MP College Admission: मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश में यूजी और पीजी के लिए सत्र 2023 -24 की प्रवेश प्रक्रिया जुलाई महीने से शुरू हो जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। कॉलेज को संबद्धता के लिए निरीक्षण कार्य जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इस साल मध्यप्रदेश में 41 नए निजी कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी। इनमें से तीन कॉलेज भोपाल के हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: PM Modi Kerala: केरल को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

नए कोर्स और संकाय के भी आवेदन

प्रदेश में नए कॉलेज खोलने के लिए लगभग 65 आवेदन आए थे। उच्च शिक्षा विभाग ने आगामी सत्र के लिए प्रदेश में 41 नए कॉलेज खोलने के लिए एनओसी जारी की है। कुछ के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण उन्हें अमान्य करते हुए खारिज कर दिया है। इसके अलावा करीब 21 कॉलेजों ने नए कोर्स और 72 कॉलेजों ने नए संकाय खोलने की विभाग से अनुमति मांगी गई है।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Result 2023: इस दिन जारी होगा CBSE का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

Advertisment

जुलाई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

मध्यप्रदेश में 12वीं का रिजल्ट जारी होने के साथ ही एक बार फिर से प्रवेश प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। नए सत्र 2023 -24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जुलाई महीने से शुरू की जाएगी। प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेज मिलाकर 1350 कॉलेज शामिल है। वही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पुरानी कॉलेज में नए संकाय एवं रोजगार के लिए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

Kedarnath Yatra 2023: सुबह 6.15 बजे पूजापाठ के बाद खुले कपाट

Coronavirus In India: देश में कोरोना के 6,660 नए मामले, इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या घटकर 63,380 हुई

Minumum Temperature : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस

college admission MP College Admission MP College Admission 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें