Advertisment

MP CMO Hartal: प्रदेश की 413 नगरीय निकायों के सीएमओ की सांकेतिक हड़ताल, जानें किस बात से हैं नाराज

MP CMO Hartal: मध्य प्रदेश की 413 नगरीय निकायों के सीएमओ की प्रदेशव्यापी सांकेतिक हड़ताल, जानें किस बात हैं नाराज

author-image
Preetam Manjhi
MP-CMO-Hartal

MP CMO Hartal: मध्य प्रदेश की 413 नगरीय निकायों के CMO आज सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में सीएमओ पर हो रहे हमलों और घटनाओं के विरोध में ये हड़ताल की जा रही है। इस संबंध में आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास को ज्ञापन के जरिए अवगत कराया गया है।इसके साथ ही सभी जिलों में कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन भी दिया गया है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1831941651649991152

प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान

प्रदेश के कई जिलों में नगरीय निकायों के मख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) पर हो रहे हमलों और घटनाओं के विरोध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कल्याण संघ ने 6 सितंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। संगठने के इस ऐलान के बाद प्रदेश के सभी 413 निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आज एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।

हड़ताल की ये है वजह

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश दुबे के मुताबिक, शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नगरीय निकायों में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारी नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। निकायों में व्यवस्थाओं का संचालन वित्तीय संशाधनों के अंतर्गत किया जाता है।

लेकिन, पिछले कई दिनों से कई दिनों से देखने में आ रहा है कि प्रदेश के कई इलाकों में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और निकाय कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने तक के भी प्रयास किए गए हैं।

Advertisment

इन घटनाओं से हैं नाराज

सारंगपुर की घटना बगैर परवाह किए दबाव की तरफ इशारा करती है।

वहीं दूसरी और नगर परिषद हरसूद (छनेरा) की सीएमओ मोनिका पारधी पर कर्मचारी द्वारा गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया।

देखा जाए तो इसके बाद अमरवाड़ा नगर पालिका में सीएमओ पर पार्षद के द्वारा सार्वजनिक रूप से चप्पल लेकर मारने-दौड़ने की घटना हुई।

इसके अलावा भी कभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा, तो कभी निविदाकारों के द्वारा और कभी प्रशासन की तरफ से CMO पर दवाब बनाया जाता है। इससे नगरीय निकायों के CMO में काफी भय और आक्रोश है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छतरपुर में कट्टे की नोंक पर लूट: बदमाशों ने फायरिंग कर बस यात्रियों से छीने जेवर और कैश, मौके पर बाइक छोड़ हुए फरार

MP में भारी बारिश से राहत: कई जगह धूप-छांव, कुछ जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें, जानें कब होगी मानसून की विदाई

hindi news bhopal news MP news एमपी खबर हिंदी खबर भोपाल खबर mp cmo strike cmo strike in madhya pradesh cmo on one day strike एमपी सीएमओ हड़ताल मध्य प्रदेश में सीएमओ की हड़ताल एक दिवसीय हड़ताल पर सीएमओ
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें