Advertisment

MP Asha Usha Honorarium Hike: मध्य प्रदेश की आशा, उषा बहनों का मानदेय बढ़ाया, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की कई घोषणाएं

MP Asha Usha Honorarium Hike: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को आशा, ऊषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों के लिए की सौगातें दीं।

author-image
Bansal News
MP Asha Usha Honorarium Hike: मध्य प्रदेश की आशा, उषा बहनों का मानदेय बढ़ाया, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की कई घोषणाएं

भोपाल। MP Asha Usha Honorarium Hike: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को आशा, ऊषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों के लिए की सौगातें दीं। भोपाल में आयोजित आशा, ऊषा और आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम ने घोषणा करते हुए उनका मानदेय बढ़ाया।

Advertisment

आशा, ऊषा को 1 लाख रुपए मिलेंगे

सीएम ने कहा कि आशा, ऊषा और आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मैं ये घोषणा करता हूं कि अब आशा, ऊषा कार्यकर्ताओं और आशा पर्यवेक्षकों को सेवानिवृत्ति के पश्चात 1 लाख रुपए दिया जाएगा। बहुत सारे काम मेरी आशा बहनों के जिम्मे हैं।

आशा-ऊषा बहनों ने जिंदगी बचाईं

सीएम ने कहा कि कोविड काल में हमारी आशा और ऊषा बहनों ने अपनी जान हथेली पर रखकर दूसरों की जिंदगी बचाने का काम किया, उन बहनों के लिए प्रणाम! स्वास्थ्य विभाग की समस्त गतिविधियों में भाग लेकर अभियानों को सफल बनाना हो, तो हमारे पास एक ही नाम होता है... "आशा बहनें"।

Advertisment

सीएम शिवराज सिंह चौहान का सम्मान

भोपाल में आयोजित आशा-उषा, आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ता सम्मेलन में "लाड़ली बहना योजना" के लिए बहनों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान आशा, उषा बहनों के लिए मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan ने विभिन्न सौगातें दीं।

सीएम शिवराज सिंह की घोषणाएं-

-आशा, उषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
-ये सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना गंभीर लापरवाही के किसी भी बहन को सेवा से पृथक नहीं किया जाएगा।
-आशा और पर्यवेक्षक आशा बहनों की सेवानिवृति आयु 60 साल की बजाय 62 साल में होगी।
-आशा, उषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। आकस्मिक अवकाश भी प्रदान किया जाएगा।
-हर आशा, उषा बहन को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शामिल किया जाएगा।
-आशा बहनों के वेतन भुगतान और सत्यापन आशा डायरी के आधार पर सहयोगियों के सत्यापन के उपरांत कर दिया जाएगा
-आशा बहनों का मानदेय ₹2000 से बढ़ाकर ₹6000 करने के निर्देश देता हूं। हर साल इसमें ₹1000 की वृद्धि भी की जाएगी
-आशा, उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को सेवानिवृत्ति के बाद 1 लाख की राशि दी जाएगी
-आशा, उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को ₹5 लाख का चिकित्सा और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 

SBI Ecowrap Report: 2027 तक भारत जापान और जर्मनी को पछाड़कर बन सकता है तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश

Advertisment

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब से होगा टूर्नामेंट का आगाज

Gaurella Pendra Marwahi News: एक माह बाद भी नहीं बदले चावल भंडारण के हालात, यह है स्थिति

CG Korba News: सीएम भूपेश बघेल ने कोरबा को दी विकास कार्यों की सौगात, ईडी और आईटी की कार्रवाई को लेकर कसा तंज

Advertisment

National Education Policy: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिये हर भारतीय भाषा को उचित सम्मान दिया जायेगा, पढ़ें विस्तार से पूरी खबर

mp asha honorarium hike, mp usha honorarium hike, asha usha sister, asha usha sister honorarium hike, honorarium hike, cm shivraj singh chouhan hikes honorarium,

Honorarium hike asha usha sister asha usha sister honorarium hike cm shivraj singh chouhan hikes honorarium mp asha honorarium hike mp usha honorarium hike
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें