Advertisment

कांजी हाउस नहीं अब खुलेंगी गौशालाएं: गौपालकों से सरकार खरीदेगी दूध, 10 गाय पालने वालों को मिलेगा अनुदान

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। प्रदेश में अब कांजी हाउस के स्थान पर गौशालाएं खोली जाएंगी

author-image
Rohit Sahu
कांजी हाउस नहीं अब खुलेंगी गौशालाएं: गौपालकों से सरकार खरीदेगी दूध, 10 गाय पालने वालों को मिलेगा अनुदान

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के हर शहर में गीता भवन बनाया जाएगा, जिसका निर्माण नगरीय निकायों के जिम्मे होगा। इसके साथ ही प्रदेश में कांजी हाउस की जगह गौशालाएं बनाने की भी घोषणा की।

Advertisment

धर्म की स्थापना के लिए बच्चों को दें धार्मिक शिक्षा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी को हर स्कूल में मनाने का उद्देश्य यही है कि बच्चे भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लें। जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने कंस के शासन का अंत कर महाभारत के बाद धर्म की स्थापना की, उसी प्रकार हमारी युवा पीढ़ी को भी धर्म की स्थापना के लिए आगे आना चाहिए।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृष्ण से सीखें तीन पाठ

दोस्ती निभाना: भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भगवान कृष्ण कहते हैं कि मित्रों को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके सम्मान को बनाए रखने के लिए मदद भी चुपचाप करनी चाहिए।

Advertisment

चुनौतियों का सामना करना: भगवान कृष्ण कठिनाइयों के बीच भी हमेशा हंसते-मुस्कराते रहे और किसी से भी टकराने से नहीं डरे। उन्होंने मर्यादा का पालन करते हुए कंस का वध किया, लेकिन सत्ता की लालसा नहीं रखी।

साहस: कृष्ण ने कालिया नाग को पराजित कर यह संदेश दिया कि हमें गलत व्यवस्था से लड़ने का साहस रखना चाहिए। यह प्रसंग सिखाता है कि चाहे हमारा दुश्मन कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, हमें निडरता से उसका सामना करना चाहिए। कंस का निडरता से वध करने की क्षमता भी इसी साहस से आती है।

गौपालकों से सरकार खरीदेगी दूध

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1827697988162253261

सीएम मोहन यादव ने इस दौरान गौशाला खोलने की घोषणा करते हुए लोगों से गाय पालने का आग्रह किया। खिड़क और कांजी हाऊस के स्थान पर गौशालाएं खोली जायेंगी। दस से अधिक गायें पालने वालों को सरकार अनुदान देगी। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए गौपालकों से सरकार दूध खरीदेगी और उस पर बोनस भी देगी।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें