Advertisment

मोहन सरकार ने फिर लिया 6 हजार करोड़ कर्ज: इस साल अब तक ले चुकी मध्यप्रदेश सरकार 47 हजार करोड़

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Government Loan 2025 Update: मोहन यादव सरकार मंगलवार को फिर बाजार से छह हजार करोड़ रुपए के तीन कर्ज ले रही है

author-image
BP Shrivastava
MP Government Loan

हाइलाइट्स

  • एमपी सरकार ने लिया 6 हजार करोड़ का कर्ज
  • इसका भुगतान सरकार को 5 मार्च को होगा
  • चालू वित्त वर्ष में सरकार 47 करोड़ को ले चुकी कर्ज
Advertisment

MP Government Loan: मोहन यादव सरकार मंगलवार को फिर बाजार से छह हजार करोड़ रुपए के तीन कर्ज ले रही है। इसका भुगतान सरकार को बुधवार, 5 मार्च को होगा। दो-दो हजार करोड़ रुपए के यह कर्ज 14 साल, 20 साल और 23 साल की अवधि के हैं। सरकार इसके ब्याज का भी भुगतान करेगी।

इसके साथ ही मोहन सरकार चालू वित्त वर्ष में अब तक 47 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। इसके पहले 20 फरवरी को भी 6 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया था। चालू वित्त वर्ष में सरकार पिछले वित्त वर्ष से साढ़े चार हजार करोड़ का अधिक कर्ज ले चुकी है। अगले 25 दिनों में कुछ और कर्ज सरकार ले सकती है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दस दिन बाद विधानसभा के बजट सत्र के पहले मोहन यादव सरकार ने फिर छह हजार करोड़ के कर्ज के लिए नोटिफिकेशन किया है। कर्ज की यह राशि मंगलवार को आक्शन की गई है। सोमवार जो कर्ज बाजार से लिया गया है वह केंद्र सरकार द्वारा तय लिक्विडिटी लिमिट के भीतर बताया जा रहा है।

Advertisment

GIS से पहले भी लिया था 6 हजार करोड़ का कर्ज

पिछले माह 24 और 25 फरवरी को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) के ठीक पहले मोहन सरकार ने 20 फरवरी को 6 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। यह कर्ज 12 साल, 15 साल और 23 साल की अवधि के लिए अलग-अलग लिया गया। इस कर्ज के बाद मप्र सरकार का चालू वित्त वर्ष में लिया गया कुल कर्ज 41 हजार करोड़ रुपए हो गया था। इसके पहले वर्ष 2025 के पहले दिन एक जनवरी को सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

चालू वित्त वर्ष में कब-कब लिया कर्ज

तारीख कर्ज राशि अवधि भुगतान समय सीमा

  • 20 फरवरी 2025, 6 हजार करोड़ (3 कर्ज), 12,15, 18 साल, 2037, 2040, 2043
  • 1 जनवरी 2025, 5 हजार करोड़ (2 कर्ज), 13 और 22 साल, 1 जनवरी 2038, 1 जनवरी 2047
  • 26 दिसम्बर 2024, 5 हजार करोड़ (2 कर्ज), 20 और 16 साल, 2045 और 2041
  • 27 नवम्बर 2024, 5 हजार करोड़ (2 कर्ज), 20 और 14 साल, 2038 से 2044 के बीच।
  • 9 अक्टूबर 2024, 3 हजार करोड़ (2 कर्ज), 13 और 18 साल, 2035 और 2043
  • 25 सितम्बर 2024, 5 हजार करोड़ (2 कर्ज), 12 और 19 साल, 2037 और 2044
  • 28 अगस्त 2024, 5 हजार करोड़ (2 कर्ज), 14 और 21 साल, 2039 और 2046
  • 7 अगस्त 2024, 5 हजार करोड़ (2 कर्ज), 11 और 21 साल, 2036 और 2046

ये भी पढ़ें:  MP में कर्मचारियों का हल्लाबोल: इन मांगों को लेकर किया सुंदरकांड का पाठ, भगवान को सौंपा मांगपत्र.!

Advertisment

मप्र की जनता पर 3.75 लाख करोड़ का कर्ज

मध्यप्रदेश की जनता पर 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज है। इससे पहल वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक बीजेपी सरकार ने एक साल में 44 हजार करोड़ रुपए को कर्ज लिया था। इसके पहले 31 मार्च 2023 को सरकार पर कर्ज की राशि 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए से अधिक थी।

शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय की बारात जोधपुर रवाना: इंदौर में बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत, 6 मार्च को शादी

Shivraj Singh Chouhan Son Wedding

Shivraj Singh Chouhan Son Wedding: पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बडे़ बेटे कार्तिकेय की बारात सोमवार का देर रात इंदौर पहुंची। यहां बारात एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए रवाना हुई। बारात का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट पहुंचे थे। कार्तिकेय का विवाह 6 मार्च को जोधपुर में होना है, जिसके लिए पिछले तीन-चार दिनों से विवाह की रस्में उनके भोपाल स्थित निवास पर चल रही थीं। पिछले महीने उनके छोटे बेटे का विवाह भोपाल में संपन्न हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment
Mohan Yadav Mohan Yadav Government Loan MP Government Loan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें