Advertisment

Vivek Sagar: हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को MP सरकार देगी 1 करोड़ रुपए का इनाम, पेरिस ओलंपिक में टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

MP Govt Give Prize Money to Vivek Sagar: भारतीय हॉकी टीम के शानदार खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद के लिए मध्य प्रदेश सरकार की मोहन सरकार ने इनाम

author-image
Aman jain
MP Govt Give Prize Money to Vivek Sagar

MP Govt Give Prize Money to Vivek Sagar

MP Govt Give Prize Money to Vivek Sagar: भारतीय हॉकी टीम के शानदार खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद के लिए मध्य प्रदेश सरकार की मोहन सरकार ने इनाम की घोषणा की है।

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सरकार विवेक को 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी देगी। सीएम मोहन यादव ने इस बात का ऐलान किया है।

इसी के साथ मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर विवेक से बात भी की है। आपको बता दें सागर मेजर ध्यानचंद अकादमी में प्रैक्टिस करते हैं।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1821814494420500740

टीम ने जीता ब्रॉन्‍ज मेडल

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में शानदार खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है‍।

Advertisment

टीम ने गुरुवार को स्पेन के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 2-1 से जीत लिया है।  टीम इंडिया की जीत के बाद उसके लिए प्राइज मनी की घोषणा की गई थी।

ओडिशा सरकार ने प्राइज मनी देने की बात कही थी। आज मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भी बड़ा इस ओर बड़ा कदम उठाया है।

एमपी के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विवेक सागर प्रसाद के लिए 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1821820059351757109

दूसरी बार टीम ने जीता मेडल

टीम इंडिया ने ओलंपिक्‍स में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम कर लिया है। भारत टीम ने भारत ने इतिहास रचा है। उसने 52 सालों के बाद यह कारनामा कर दिखाया है।

टीम इंडिया की जीत के बाद उसके खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर को प्राइज मनी के तौर पर 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विवेक से वीडियो कॉल पर बात की है। एमपी सीएम ने विवेक को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1821821092836651518

ओडिशा सरकार ने किया प्राइज मनी का ऐलान

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी हॉकी टीम के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है। उन्होंने भारतीय टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास को 4 करोड़ रुपए की प्राइज मनी देने का ऐलान किया है।

इसके बाद बचे बाकी टीम के खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देने की घोषणा की है। सपोर्ट स्टाफ को भी 10 लाख रुपए देने की बात कही गई है।

मैचों में विवके का अहम योगदान

पेरिस में खेले जा रहे हैं ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारत की टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

भारत की हॉकी टीम ने ओलंपिक में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है। ओलंपिक के इन दोनों ही मुकाबलों में इटारसी के चांदोन गांव निवासी विवेक सागर का अहम योगदान रहा है।

विवेक बचपन से ही हॉकी के दीवाने थे और गांव के कच्चे मैदान से प्रैक्टिस करते हुए विवेक लगातार भारत की ओर से दूसरी बार ओलंपिक टीम का हिस्सा बने हैं।

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मध्य प्रदेश सरकार ने विवेक को डीएसपी की नौकरी दी थी। साथ ही उन्हें एकलव्य अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

यह भी पढ़ें-अपनी आंखों से इतनी दूर रखें Smartphone: ज्‍यादा पास रखने से होगा नुकसान, जानें क्‍या हैं कारण, ऐसे रखें खुद को सेफ  

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें