Advertisment

MP के सीएम डॉ मोहन यादव की चाची का निधन: निज निवास गीता कॉलोनी से आज निकलेगी अंतिम यात्रा, मुख्यमंत्री पहुंचे उज्‍जैन

Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav Chachi Annapurna Yadav Death: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चाची अन्नपूर्णा यादव का निधन आज यानी 6 दिसंबर 2024, शुक्रवार को हो गया है।

author-image
Aman jain
MP CM Mohan Yadav Chachi Passes Away Ujjain

MP CM Mohan Chachi Death

MP CM Mohan Chachi Death: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चाची अन्नपूर्णा यादव का निधन आज यानी 6 दिसंबर 2024, शुक्रवार को हो गया है। इनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निज निवास गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा उज्जैन से प्रारंभ होगी।

Advertisment

सीएम की चाची के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। अन्नपूर्णा यादव ने इंदौर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी चाची की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंच चुके हैं।

3 महीने पहले हुआ था पिता का निधन

आपको बता दें अन्नपूर्णा यादव समाजसेवी गोविंद यादव और बबलू यादव की माताजी थीं। तीन महीने पहले सितंबर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन हुआ था और वे एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे।

पिता के निधन के कुछ ही महीने बाद ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अब एक और बड़ा सदमा लगा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- ट्रेन एम्बुलेंस मरीजों के लिए खास: डॉक्टर्स के साथ रहती हैं दवाईयां, 24 घंटे होती पेशेंट की देख-भाल, जानें डिटेल

मुख्यमंत्री ने अचानक बदला कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी चाची अन्नपूर्णा यादव के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया। इस गंभीर परिस्थिति के कारण मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम अचानक बदल लिया।

पहले से तय नर्मदापुरम रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने उज्जैन से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्योगपतियों और अधिकारियों से मुलाकात की।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

CM मोहन यादव के OSD बने राजेश हिंगणकर: रिटायर्ड IPS लौटे सचिवालय, देखें जारी आदेश

MP CM Mohan Yadav OSD Rajesh Hingankar IPS

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायरमेंट के बाद राजेश कुमार हिंगणकर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ओएसडी (ऑफिसर on Special Duty) नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें राजेश कुमार नवंबर 2024 में रिटायर हुए थे, अब संविदा नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सचिवालय लौटे हैं। पढ़ें पूरी खबर........

Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav Chachi Annapurna Yadav
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें