Advertisment

मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज: कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, निवेश प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा,जानें बैठक के मुद्दे

Mohan Cabinet Meeting: मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी।

author-image
Aman jain
MP CM Mohan Yadav Cabinet Meeting today update

Mohan Cabinet Meeting

Mohan Cabinet Meeting: मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश के विकास और विभागीय कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि आज कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1864158975488319564

मोहन कैबिनेट बैठक के मुख्य एजेंडे

विदेश यात्रा की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जर्मनी और लंदन के अपने दौरे से लौटने के बाद 78,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की जानकारी साझा करेंगे, जो मध्य प्रदेश में विकास को बढ़ावा देने के लिए मिले हैं।

उद्योग विभाग की रियायतें

इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने के लिए उद्योग विभाग द्वारा दी जाने वाली रियायतों और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मध्‍य प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज: ठंड और बारिश का डबल अटैक, AQI की स्थिति में सुधार, जानें मौसम का हाल

Advertisment

विधानसभा शीतकालीन सत्र

16 दिसंबर से शुरू होने वाले 5 दिवसीय विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर विचार किया जाएगा।

अन्य प्रशासनिक मुद्दे

प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं और विभागीय कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया जाएगा।

अहम साबित हो सकती है बैठक

यह बैठक प्रदेश के औद्योगिक और सामाजिक विकास की दिशा में अहम साबित हो सकती है। निवेश और रोजगार से जुड़े प्रस्तावों पर मंजूरी मिलने की संभावना है, जो प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक हो सकती है। इसके अलावा, विभागीय कार्यों में तेजी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश की राजधानी में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका: BHEL में निकली कई पदों पर भर्ती; उम्मीदवार 6 दिसंबर तक करें आवेदन

cabinet meeting today Mohan Yadav Cabinet Meeting mohan cabinet meeting Cm mohan yadav cabinet meeting
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें