Advertisment

लक्ष्य से ज्यादा आया सोयाबीन तो खरीदेगी मप्र सरकार: मोहन कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला,इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!

Mohan Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक

author-image
Aman jain
Mohan Cabinet Meeting

Mohan Cabinet Meeting

Mohan Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक आज मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। किसानों को हो रही सामस्‍या को देखते हुए मध्‍य प्रदेश सरकार लक्ष्‍य से ज्‍यादा आने वाले सोयाबीन को खरीद सकती है।

Advertisment

इस प्रस्‍ताव पर भी आज मुहर लग सकती है। आपको बता दें कि बैठक में तबादला नीति पर चर्चा की जा सकती है और इसके अलावा कई अन्य विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यह बैठक राज्य की महत्वपूर्ण नीतियों और कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश तय कर सकती है।

मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

सोयाबीन खरीदी की मंजूरी

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को 68 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदी की मंजूरी दी है, जिसके लिए केंद्र 100% मदद देगा। यदि खरीदी की मात्रा इस क्षमता से अधिक होती है, तो राज्य को भुगतान की व्यवस्था अलग से करनी होगी। कैबिनेट इस फैसले पर मुहर लगा सकती है।

यह भी पढ़ें- Indore Mandi Bhav: दालों के भावों में आया सुधार, सोने में 100 रुपए का उछाल, चांदी 200 रुपए टूटी, जानें बाजार के ताजा भाव

Advertisment

मार्कफेड की व्यवस्थाएं

राज्य में मार्कफेड को पहली बार की जा रही खरीदी से जुड़ी व्यवस्थाएं करनी हैं। मार्कफेड को लोन की आवश्यकता पड़ सकती है, और इससे संबंधित प्रस्ताव आज कैबिनेट में पेश किया जा सकता है।

बाढ़ राहत और कृषि परियोजनाएं (Mohan Cabinet Meeting)

बाढ़ राहत से जुड़े प्रदेश के विकास प्रस्ताव भी चर्चा में आ सकते हैं। इसके अलावा कृषि परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में मुहर लगने की संभावना है।

इन महत्वपूर्ण मामलों पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी, जो राज्य के विकास और किसानों के हित में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- One Nation-One Student ID: अब आधार कार्ड की तरह बनेगी छात्रों की यूनिक पहचान, आईडी में होगा पूरा शैक्षणिक डेटा

मोहन कैबिनेट बैठक मोहन कैबिनेट TodayCabinet meeting details Next Cabinet meeting on DA MP Mohan sarkar MP Mohan Govt mp hindi news MP govt mohan cabinet meeting Mohan cabinet baithak mohan Cabinet hindi news CM Mohan Yadav Cabinet Meeting Decision cabinet meeting Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें