Advertisment

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: उज्जैन सिहंस्थ से पहले तैयार होंगे करोड़ों के फोरलेन, उद्योगों के साथ बढ़ेंगे रोजगार के मौके

MP CM Mohan Yadav Cabinet Meeting December 2024 Update: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे से मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी।

author-image
Aman jain
MP CM Mohan Yadav Cabinet Meeting Annoucements Update BJP

MP Cabinet Meeting Update

MP Cabinet Meeting Update: मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे से मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी।

Advertisment

इस बैठक में प्रदेश के विकास और विभागीय कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कुछ प्रस्‍तावों को मंजूरी दी गई। आपको बता दें इस बैठक में जर्मनी और लंदन से मध्य प्रदेश में निवेश के लिए मिले 78 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

इसी के साथ वहीं उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया। आइए हम आपको आज हुई कैबिनेट मीटिंग में पास प्रस्‍तावों की जानकारी देते हैं।

उज्‍जैन सिंहस्‍थ से पहले इंदौर से उज्‍जैन के बीच के करोड़ों रुपयों के फोरलेन और टूलेन बनाएं जाएंगे। इससे उद्योगों के साथ-साथ रोजगार को भी लाभ मिलेगा।

Advertisment

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1864200559953162741

मोहन कैबिनेट बैठक के फैसले

जन कल्याण दिवस

11 से 26 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में जन कल्याण दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रोजगार और उद्योग वर्ष (2025)

साल 2025 को रोजगार और उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसमें एमएसएमई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कुटीर और ग्राम उद्योग, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, उद्यानिकी, फूड प्रोसेसिंग जैसे विभागों की गतिविधियां संचालित होंगी। विभागों को क्षेत्रीय निवेश आकर्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

[caption id="attachment_710355" align="alignnone" width="767"]publive-image MP Cabinet Meeting[/caption]

Advertisment

रीजनल इन्वेस्टर समिट

7 दिसंबर को नर्मदापुरम में रीजनल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा।

कृषि उपज

धान और सोयाबीन की खरीदी जारी रहेगी। सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों में इसकी समीक्षा करेंगे।

गीता जयंती

8 से 11 दिसंबर तक उज्जैन में और 11 दिसंबर को भोपाल और अन्य जिलों में गीता जयंती पर भव्य समारोह होंगे।

तानसेन समारोह

15 से 19 दिसंबर तक ग्वालियर में वार्षिक तानसेन समारोह आयोजित होगा।

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1864203324129419419

थर्मल पॉवर प्लांट

भारत सरकार ने 41,000 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयले की स्वीकृति दी है। इसमें ₹25,000 करोड़ का निवेश होगा और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

Advertisment

नदी जोड़ो अभियान

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदी जोड़ने के लिए ₹75,000 करोड़ का एमओयू साइन हुआ। इससे 11 जिलों के 2,094 गांवों में 6 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई और पेयजल की सुविधा सुनिश्चित होगी।

इंदौर-उज्जैन फोरलेन और टूलेन सड़क परियोजना

सिंहस्थ से पहले इंदौर से उज्जैन के बीच करोड़ों रुपये की लागत से फोरलेन और टूलेन सड़कें बनाई जाएंगी। देपालपुर से उज्जैन के हिंगोरिया तक 32 किमी की टूलेन सड़क बनेगी, जिससे उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।=

यह भी पढ़ें- 

जमीन के साथ निर्माण की परमिशन भी होगी ट्रांसफर: भूमि विकास नियम में होगा बदलाव, 15m चौड़ी सड़क पर खुल सकेंगे पेट्रोल पंप
MP Land Purchase Development Rules Policy Update Petrol pumps open 15M wide road

मध्य प्रदेश में अब जमीन खरीदने के साथ ही निर्माण यानी जमीन पर घर या दुकान बनाने की अनुमति भी ट्रांसफर हो जाएगी।

पहले जमीन खरीदने के बाद उसके लेआउट की अलग से परमिशन लेनी पड़ती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया सरल हो जाएगी। हालांकि, यदि लेआउट प्लान में कोई बदलाव किया जाता है तो नई अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही रेसीडेंशियल या कमर्शियल भवन निर्माण के लिए 0.25 अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) की सुविधा भी दी जाएगी। इसका मतलब है कि लोग निर्धारित निर्माण सीमा से 25% अधिक निर्माण कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर..........

MP Cabinet Meeting Mohan Yadav Cabinet Meeting Mohan Yadav Cabinet Meeting 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें