Advertisment

MP Cabinet Ayodhya Visit: आज परिवार सहित अयोध्या जा रही मोहन कैबिनेट, रामलला के करेंगे दर्शन; जानें क्या है प्लान?

MP Cabinet Ayodhya Visit: आज परिवार सहित अयोध्या जाएगी मोहन कैबिनेट, रामलला के करेंगे दर्शन; जानें क्या है प्लान?

author-image
Preetam Manjhi
MP Cabinet Ayodhya Visit: आज परिवार सहित अयोध्या जा रही मोहन कैबिनेट, रामलला के करेंगे दर्शन; जानें क्या है प्लान?

   हाइलाइट्स

  • आज रामलला के दर्शन करेगी एमपी कैबिनेट।
  • परिवार सहित अयोध्या जाएगी मोहन कैबिनेट।
  • MP के लोगों के लिए आवास सुविधाएं विकसित करने का है प्लान।
Advertisment

MP Cabinet Ayodhya Visit:  मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव आज कैबिनेट बैठक के बाद अपने मंत्रियों के साथ अयोध्या राम मंदिर जा रहे हैं। जहां वे पत्नी सहित अयोध्या दौरा कर रामलला के दर्शन करेंगे। MP सरकार के मंत्री आज योगी सरकार की तर्ज पर रामलला के दर्शन करेंगे।

   अयोध्या जा रहे कैबिनेट परिवार का हुआ एयरपोर्ट पर स्वागत

अयोध्या जा रहे कैबिनेट परिवार का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। महापौर मालती राय ने अयोध्या जाने वाले मंत्री परिषद के परिवारजनों का एयरपोर्ट टर्मिनल पर तिलक लगाकर स्वागत किया।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1764575319317479733

आपको बता दें, कि CM मोहन अपनी कैबिनेट के साथ विशेष विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए। रामलला के दर्शन के बाद शाम 4 बजे तक वे भोपाल वापस लौट आएंगे। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है, कि मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से से CM मोहन यादव UP की योगी सरकार से अयोध्या में जमीन मांग रहे हैं। उसके पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है, जिसमें मध्यप्रदेश के लोगों का हित छिपा हुआ है।

Advertisment

MP-Cabinet-Ayodhya-Visit

   MP सरकार का ये है प्लान

मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट के मंत्री अयोध्या जाकर ना केवल रामलला के दर्शन करेंगे, बल्कि इस बात की संभावना भी टटोली जाएगी, कि MP सरकार की तरफ से अयोध्या में मध्यप्रदेश के भक्तों के लिए धर्मशाला बनाई जा सके। इसके साथ ही सरयू किनारे यदि MP सरकार को जमीन मिलती है, तो सरयू तट पर राजा विक्रमादित्य के नाम से घाट भी बनाया जाएगा। यह बात CM मोहन ने शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

   MP के लोगों के लिए आवास सुविधाएं विकसित करने का प्लान

CM मोहन यादव ने कहा, कि राज्य सरकार अयोध्या में MP के लोगों के लिए रहने के लिए सुविधाएं विकसित करेगी। अयोध्या जाने का प्लान फरवरी में ही बनाया था, लेकिन PM मोदी ने आम लोगों की भीड़ को देखते हुए मंत्रियों से अयोध्या ना जाने की अपील की थी।

mp cabinet news MP Cabinet Ayodhya Visit mohan cabinet go to ayodhya with family mohan cabinet go to ayodhya cm mohan cabinate
Advertisment
चैनल से जुड़ें