Advertisment

Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन बोले- लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा बोनस, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गाडरवारा में 80 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत वाली 135 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 33% आरक्षण देने की घोषणा की।

author-image
Bansal news
Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन बोले- लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा बोनस, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा (Gadarwara) को विकास कार्यों की सौगात दी है। सीएम ने 80 करोड़ 46 लाख रुपए की 135 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन ने बड़ी घोषणा की, उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। बहनों को आरक्षण अलग से दिया। परिसीमन होने के बाद सीटें बढ़ जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रोजगार, किसानों, छात्र-छात्रों और महिलाओं से लेकर प्रदेश के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।

Advertisment

लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन को मिलेगा बोनस

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बार फिर दोहराया कि इस रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को अतिरिक्त राशि दी जाएगी। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा बीजेपी अपना हर वादा पूरा करेगी। आने वाले समय में लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 3000 तक की जाएगी। उन्होंने कहा बीजेपी ने महिलाओं को सम्मान दिया है।

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के आर्थिक विकास के लिए बीजेपी सरकार में शिवराज सिंह चौहान जब लाड़ली बहना योजना लाए थे, तब कांग्रेसी कह रहे थे, यह योजना चुनावी जुमला है, यह योजना चुनाव तक रहेगी, बीजेपी की सरकार बाद में महिलाओं को पैसा नहीं देने वाली... लेकिन हमने दिखा दिया कि हम वादा निभाना जानते हैं।

publive-image

बीजेपी ने दिया महिलाओं को सम्मान

सीएम ने कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि वे कभी भी महिलाओं को सशक्त नहीं कर पाए और ना ही उनकी नियत ठीक रही। सीएम मोहन यादव ने कहा कांग्रेस ने कभी महिलाओं को सम्मान राशि नहीं दी, उनकी नियत नहीं रही बहन बेटियों को सम्मान से देखने की। वे सदैव अपमानित करते रहे। ये बीजेपी की सरकार है, पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए काम किया है।

Advertisment

महिलाओं को 33% आरक्षण देने की घोषणा

लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा- विधानसभा चुनावों में बहनों को 33 आरक्षण मिलेगा। इस उन्होंने आश्वस्त किया कि भाईयो को चिंता करने की करने की जरूरत नहीं है। सीटों यथावत रहेगी, बहनों के लिए अलग से 33 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि बीजेपी सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा।

सरकार को बहनों की चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए सीएम मोहन ने आगे कहा कि पीएम मोदी अब बहनों का हक उन्हें दिलवाने वाले हैं, जल्द ही परिसीमन लागू हो जाएगा जिसके बाद सीटें में बढ़ोतरी होंगी, बढ़ती सीटों में सबको लाभ दिया जाएगा। आधी आबादी बहनों की हैं, हमारी सरकार बहनों की चिंता करती है।

ये खबर भी पढ़ें... BHOPAL NEWS: भोपाल में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, पैसा, स्कूल और फ्री इलाज का प्रलोभन, रंगे हाथ पकड़े गए मिशनरी के लोग

Advertisment

जल्द चलेंगी गांव-गांव में सरकारी बसें

सीएम मोहन ने आगे कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव में सरकारी बसें चलाई जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा और दशहरा भी प्रदेश में धूमधाम से मनाया भगवान राम ने भी कहा है कि बिना शक्ति के भक्ति अधूरी है। इसलिए हम देश को जागरूक और सामर्थ्यशाली बना रहे हैं।

publive-image

लोकहितकारी योजनाओं पर फोकस

बता दें कि सीएम मोहन यादव की घोषणाएं यह संकेत देती हैं कि मध्य प्रदेश सरकार अगले चुनाव से पहले महिला सशक्तिकरण, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और लोकहितकारी योजनाओं पर बड़ा फोकस कर रही है। खासकर लाड़ली बहना योजना को लेकर सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है।

135 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने 135 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिनमें अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जलप्रदाय की सुविधाएं शामिल हैं। सीएम ने 56.58 रुपए करोड़ की लागत से पूर्ण 67 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। साथ ही 23.88 करोड़ की लागत से 68 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया।

Advertisment

publive-image

इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से:

  • सड़क निर्माण
  • जलप्रदाय योजना
  • शिक्षा संस्थानों का निर्माण/उन्नयन
  • स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो सीधे तौर पर आम जनता को लाभ पहुंचाएंगी।

गाडरवारा में सीएम ने किया रोड शो

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने गाडरवारा शहर में रोड शो किया, उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विशेष आकर्षण रहा महिलाओं की डमरू टीम, जिसके साथ सीएम ने खुद डमरू बजाया और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष लगाए।

मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

गाडरवारा पहुंचने पर सीएम डॉ. मोहन यादव का परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सांसद चौ. दर्शन सिंह और पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी भी मौजूद रहे।

Advertisment
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Police Bharti Scam: भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बिठाने के लिए ऐसे किया फर्जीवाड़ा, सिस्टम में चूक के लिए कौन जिम्मेदार?

publive-image

MP Police Constable Exam Scam Case Update: मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मामले में लगातार जांच जारी है। अब तक प्रदेश के 8 जिलों में 21 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इस परीक्षा में फर्जी तरीके से शामिल होने वाले 22 अभ्यार्थियों पर कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Advertisment
Women Reservation MP narsinghpur news MP news mp hindi news mp government Ladli Behna Yojana Rakhsha Bandhan Bonus ladli behna yojana Infrastructure Development MP Gadarwara CM Mohan Yadav program Empowerment of Women Development Projects Gadarwara CM Mohan Yadav Announcement CM Mohan targeted Congress chief minister mohan yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें