Advertisment

MP Cm In Bihar: बिहार के बारे में ये क्या बोल गए सीएम मोहन यादव, बताई राज्य की ये हालत !

MP Cm In Bihar: सीएम मोहन यादव ने कहा कि पांच राज्यों में से चार राज्य विकास की दृष्टि से आगे निकल गए, लेकिन बिहार का विकास रुका रहा।

author-image
Bansal news
MP Cm In Bihar: बिहार के बारे में ये क्या बोल गए सीएम मोहन यादव, बताई राज्य की ये हालत !

MP Cm In Bihar एमपी के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव 18 जनवरी को 2024 को बिहार दौरे पर रहे। इस दौरान पटना में श्री कृष्ण चेतना विचार मंच द्वारा आयोजित समारोह में सीएम डाॅ. यादव का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया और पटना में अभिनंदन किया। सीएम मोहन यादव ने (MP Cm In Bihar) बिहार राज्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश में पांच बीमारू राज्य थे। इसमें (MP Cm In Bihar) बिहार राज्य भी शामिल था।

Advertisment

पांच राज्यों में से चार राज्य विकास की दृष्टि से आगे निकल गए, लेकिन बिहार का विकास रुका रहा। सीएम यादव बिना नाम लिए वहां की सरकार पर भी हमला बोला।

नेतृत्व की कमी...

इतना ही नहीं सीएम डाॅ. मोहन यादव ने नीतीश सरकार को भी बिना नाम लिए घेरा। उन्होंने यहां की जनता की बढ़ाई करते हुए कहा कि (MP Cm In Bihar) बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण चार दशक से यह प्रदेश एक ही जगह खड़ा है।

उन्होंने (MP Cm In Bihar) बिहार को बीमारू राज्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले समय में बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार एक ऐसा राज्य है जहां संभावनाओं की कमी नहीं है।

Advertisment

संबंधित खबरःCM Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री साय की चौथी कैबिनेट बैठक,सरकार कराएगी रामलला के दर्शन

एमपी-बिहार का ये है पुराना रिश्ता

पटना में आयोजित अभिनंदन समारोह में सीएम डाॅ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश और (MP Cm In Bihar) बिहार के हजारों साल पुराने और गहरे रिश्ते से बिहार की की जनता को अवगत कराया।

उन्होंने इस रिश्ते को मगध के सम्राट अशोक से जोड़ते हुए बताया कि सम्राट अशोक और मध्यप्रदेश का गहरा जुड़ाव रहा है। सम्राट अशोक 10 साल तक उज्जैन में रहे थे।

Advertisment

हजारों साल पहले से मध्यप्रदेश और (MP Cm In Bihar) बिहार का रिश्ता रहा है। पूरे देश के शासन संचालन में मध्यप्रदेश और बिहार की भूमिका रहती थी।

बिहार की हर क्षेत्र में अलग पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि (MP Cm In Bihar) बिहार में किस बात की कमी है ? कोई ऐसा राज्य नहीं, जहां बिहार के आईएएस-आईपीएस नहीं हैं। एकमात्र राज्य बिहार है, जिसे यह सौभाग्य मिला है। बिहार राज्य ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। देश में बिहार के लोगों की अपनी पहचान हैं।

संबंधित खबरःBhopal News: प्रदेश में संचालित नहीं होंगे अवैध बाल संरक्षण गृह, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Advertisment

ऐसा मिलता है प्रशिक्षण...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां के कार्यकर्ताओं को ऐसा प्रशिक्षण, शिक्षण मिलता है, जहां राष्ट्रभक्त के रूप में लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी कब पीएम और सीएम बन जाए कोई नहीं जानता।

उन्होंने (MP Cm In Bihar) बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि 2000 -3000 साल पहले ही इस प्रदेश ने लोकतंत्र का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

Advertisment

यही नहीं आपातकाल के दौरान भी (MP Cm In Bihar) बिहार ने संघर्ष का शंखनाद कर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया।

सीता माता की जन्मस्थली पर स्वागत

एमपी के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का सीता माता की जन्मस्थली में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा-दीक्षा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हुई। कृष्ण जी ने अपनी पूरी शिक्षा का सार कर्म और श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से दिया जो आज दुनिया का मार्गदर्शन कर रही हैं।

संबंधित खबरःConviction Rate in MP: एमपी में महिला अपराधों के मामलों में सिर्फ 24 प्रतिशत को ही सजा, 76 फीसदी हो जाते हैं बरी

Advertisment

पटना के इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चैधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी थे। यहां श्री यादव ने इस्कॉन मंदिर पहुंचकर राधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। वे भगवान की आरती में भी शामिल हुए। इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष श्री कृष्ण कृपादास ने स्वागत किया। इस्कॉन के 125वें साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सिक्के को उपहार स्वरूप भेंट किया। श्री कृष्ण कृपादास ने मुख्यमंत्री को भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा देकर और सिर पर चर्मी रखकर आशीर्वाद भी दिया।

ये भी पढ़ेः

CG News: IAS अफसरों के बदले प्रभार, सुब्रत साहू को DG प्रशासनिक अकादमी का अतिरिक्त प्रभार

Top Hindi News Today: छत्तीसगढ़ में दो IAS अफसरों का बदला प्रभार, सुब्रत साहू को मिला DG प्रशासन अकादमी का अतिरिक्‍त प्रभार, MPPSC प्री एग्जाम 2023 का रिजल्ट जारी

Mohan Sarkar Cabinet News: एमपी के 13 मंत्रियों को बंगले तो मिले, पर नहीं कर पाएंगे गृह प्रवेश, जानें क्या है वजह

Ram Mandir Ayodhya: महाकाल की नगरी के शंख से होगा श्रीराम लला का अभिषेक, अयोध्या में ऐसे होगी पूजा

Chhindwada Crime News: छिंदवाड़ा में मारे गए ASI को शहीद का दर्जा, 1 करोड़ रुपए की श्रद्धा निधि, सीएम ने जताया दुख

ujjain news mp news in hindi MP cm in bihar tour mp cm in bihar MP BJP News mp bjp madhyapradesh news hindi news Dr. Mohan Yadav CM Mohan Yadav bjp news Bihar news bihar bjp news bihar bjp bhopal news Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें