Advertisment

MP CM: सीएम के साथ यूनिसेफ की मध्यप्रदेश प्रमुख ने चलाया फावड़ा

MP CM: सीएम के साथ यूनिसेफ की मध्यप्रदेश प्रमुख ने चलाया फावड़ा UNICEF's Madhya Pradesh chief carried a shovel with CM Planted plants in smart city garden

author-image
Bansal News
MP CM: सीएम के साथ यूनिसेफ की मध्यप्रदेश प्रमुख ने चलाया फावड़ा

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में पौधे रोपे। उन्होंने पीपल, मौलश्री, गूलर और कचनार के पौधे लगाए। इस दौरान उनके साथ यूनिसेफ की मध्यप्रदेश प्रमुख मार्गरेट ग्वादा ने भी फावडा चलाया और पौधरोपण किया।

Advertisment

वहीं यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी भी पौधरोपण में शामिल हुए। पौधरोपण में "स्वर से ईश्वर तक'' संस्था के प्रतिनिधि दीपक सिंह, आशा के. सिंह,  धनंजय सिंह ने भी पौधे रोपे। इस दौरान अन्य सामाजिक कार्यकार्ताओं ने भी पौधेरोपे।

आपको बता दें हम जिन मार्गरेट ग्वादा कि बात कर रहे हैं वह यूनिसेफ की मध्यप्रदेश प्रमुख है। दरअसल यूनिसेफ या संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की स्थापना का आरंभिक उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध में नष्ट हुए राष्ट्रों के बच्चों को खाना और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 1946 में की थी। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।

UNICEF Madhya Pradesh Chief UNICEF Communication Specialist Smart City Udyan Shivraj Singh Chouhan mp news in hindi MP CM NEWS MP CM Margaret Guada Madhya Pradesh CM Anil Gulati
Advertisment
चैनल से जुड़ें