Advertisment

MP Closed 20 February : पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी,समर्थन में ली जा रही सहमति

मध्य प्रदेश में पट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को 20 फरवरी MP Closed 20 February  को प्रदर्शन करेगी।

author-image
Bansal News
MP Closed 20 February : पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी,समर्थन में ली जा रही सहमति

भोपाल। पट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। प्रीमियम पेट्रोल मूल्‍यवृद्ध‍ि के मामले में पहले ही 101.11 रु प्रति ली हो चुका है और अब सादा पेट्रोल भी तेजी से इसी दिशा में बढ रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.84 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, तो वहीं इसे लेकर सियासत भी गर्मा गई है।

Advertisment

20 फरवरी को प्रदर्शन करेगी

मध्य प्रदेश में पट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को 20 फरवरी MP Closed 20 February  को प्रदर्शन करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को प्रदेश में आधे दिन के बंद का आह्वान किया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर प्रदेश में सभी कुछ बंद करने की बात कांग्रेस ने कही है।

दुकानें बंद के लिए समर्थन की बात कह रहे

उधर प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता मार्केट में जाकर दुकानदारों और व्यापारियों से दुकानें बंद के लिए समर्थन की बात कह रहे है। हालांकि पूरा प्रदेश बंद रहेगा या नहीं इसकी जानकारी शनिवार को ही पता चल सकेगी। वहीं युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि कमलनाथ के आह्वान पर हम प्रदेश भर में शांति पूर्ण बंद करेंगे।

support streets Saturday rising prices of petrol-diesel petrol prices mp news in hindi MP closes 20 February MP Closed 20 February MP Breaking News madhya pradesh half-day bandh Former Chief Minister Kamal Nath consent Congress commodities CG Breaking News Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news 20 February closed MP 20 February MP Closed 20 february
Advertisment
चैनल से जुड़ें