/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Geeta-Bhawan-MP-News.webp)
Geeta Bhawan MP News
Geeta Bhawan MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार सुबह इंदौर में दो कार्यक्रमों में शामिल हुए। डॉ. मोहन यादव ने मनोरमागंज स्थित गीता भवन में रविवार सुबह भगवान कृष्ण की पूजा-आरती कर उन्हें बांसुरी भेंट की। वे यहां व्याख्यान माला को संबोधित करने आए हैं। यहां घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में गीता भवन केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
CM ने कही बड़ी बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे धर्म इतिहास और देश की जानकारी बच्चों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के हर जिले में गीता भवन की स्थापना की जाएगी। इंदौर में स्थापित गीता भवन ने पूरी दुनिया को गीता और धर्म की शिक्षा दी है। इस तरह के केंद्र अब प्रदेश के हर जिले में स्थापित किए जाएंगे।
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1827585562389201098
बच्चों की शिक्षा से होगी धर्म की स्थापना
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी हर स्कूल में मनाने का उद्देश्य भी यही है कि बच्चे भगवान कृष्ण के जीवन से शिक्षा लें। जिस तरह भगवान कृष्ण ने कंस की सत्ता को खत्म किया और महाभारत के बाद धर्म की स्थापना की, उसी तरह हमारी युवा पीढ़ी को भी धर्म की स्थापना के लिए आगे आना चाहिए।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1827615592431423512
सरकार करेगी बजट जारी
देवी अहिल्या की नगरी का यह स्थान गीता भवन विश्व गुरु भगवान कृष्ण के संदेश से जन-जन को परिचित करा रहा है। उनके सिद्धांत दुनिया को परिचित करने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में गीता भवन का निर्माण होगा। इसके लिए सरकार हर नगरीय निकाय को बजट जारी करेगी। इससे हमारे धर्म और इतिहास की जानकारी जन-जन तक पहुंचेगी। बच्चे हमारे गौरवमयी इतिहास को जानेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें