Advertisment

MP Chhatarpur News: मोबाइल फोन चोरी के शक में 8 साल के बच्चे को कुएं में लटकाया

author-image
Bansal News
MP Chhatarpur News: मोबाइल फोन चोरी के शक में 8 साल के बच्चे को कुएं में लटकाया

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक 8 साल के बच्चे को मोबाइल फोन चोरी के शक में कुएं में लटकाने और गिरा देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

दरअसल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मोबाइल फोन चोरी करने के शक में आठ साल के बच्चे को कुएं में लटकाने और गिराने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस पूरी घटना के एक वीडियो क्लिप में आरोपी लड़के को हाथ से पकड़कर कुएं में लटकाए हुए दिख रहा है और उसे पानी में गिराने की धमकी दे रहा है।

14 वर्षीय लड़के ने बनाया वीडियो 

घटना के वक्त वहां मौजूद 14 वर्षीय लड़के ने वीडियो शूट किया और पीड़ित लड़के के माता-पिता को घटना के बारे में सूचित किया। वीडियो शूट करने वाले लड़के ने आरोप लगाया कि उस पर मामले को उलझाने का आरोप लगाते हुए एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट भी की। लड़के ने दावा किया कि पुलिस वाले ने उससे कहा कि अगर वीडियो शूट नहीं किया गया होता तो मामला सुलझ सकता था।

रविवार की घटना बताई

हालांकि, लवकुश नगर थाना प्रभारी हेमंत नायक ने लड़के के दावे का खंडन किया। उन्होंने कहा कि राजपूत ने मोबाइल फोन चोरी के शक में आठ साल के बच्चे को कुएं में लटका दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर अटकोहा गांव में रविवार को हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरोपी अजीत राजपूत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment

पुलिस के अनुसार आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार रविवार को जब पीड़िता की मां घर लौटी तो उसने अपने बेटे को लापता पाया और बाद में वीडियो बनाने वाले लड़के ने उसे घटना की जानकारी दी।

जरूर पढ़ें-MP News today: पुलिस थाने पहुंचे 3 साल के बच्चे को गृह मंत्री उपहार में देंगे साइकिल और चॉकलेट

शक मोबाइल चोरी मध्यप्रदेश छतरपुर कुएं में लटकाया आठ साल का बच्चा top news today news suspicion news in hindi News MP today news MP news live mp news in hindi MP news MP Live news mp latest news mp hindi news MP Chhatarpur News MP Breaking News mobile theft Madhya Pradesh today news madhya pradesh samachar madhya pradesh news live madhya pradesh news aaj ki madhya pradesh news 2022 madhya pradesh news madhya pradesh latest news today Madhya Pradesh india madhya pradesh live news in hindi Live News Hindi Live News Live Hindi News live breaking news latest news latest hindi news hindi news live Hindi News Breaking hindi news hanged in a well Eight-year-old child Chhatarpur breaking news in hindi Breaking News BREAKING HINDI NEWS bhopal samachar bhopal news mp Bhopal news live bhopal news in hindi bhopal news bhopal latest news bhopal 8-year-old child 8 साल के बच्चे
Advertisment
चैनल से जुड़ें