Advertisment

Swachh Survekshan Award 2023: इंदौर 7वी बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, 1 लाख से कम आबादी वाले शहर में छत्तीसगढ़ के पाटन ने मारी बाजी

Swachh Survekshan Award 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ को कई कैटेगिरी में किया पुरुस्कृत

author-image
Bansal news
Swachh Survekshan Award 2023: इंदौर 7वी बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, 1 लाख से कम आबादी वाले शहर में छत्तीसगढ़ के पाटन ने मारी बाजी

Swachh Survekshan Award 2023: देश की राजधानी में आज हिंदुस्तान का दिल मध्य प्रदेश अपना परचम लहरा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023 (Swachh Survekshan Award 2023) में इंदौर को 7वी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला है। ऐसा पहली बार हुआ जब देश में सबसे स्वच्छ शहर की श्रेणी में एक साथ दो शहरों को यह खिताब (Swachh Survekshan Award 2023) मिला। इंदौर के साथ सूरत ने भी यह खिताब (Swachh Survekshan Award 2023) हासिल किया है।

Advertisment

Swachh-Survekshan-Awards-2023-MP-CM

सबसे स्वच्छ कंटोंमेंट में भी एमपी के महू ने बाजी मार ली है। वहीं 1 लाख से कम आबादी वाले शहर में छत्तीसगढ़ के पाटन को खिताब मिला है। पाटन देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर है। ये पुरुस्कार (Swachh Survekshan Award 2023) राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रदान किए। एमपी की ओर से पुरुस्कार सीएम मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और छत्तीसगढ़ की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरूण साव ने प्राप्त किए।

भोपाल देश का पांचवा सबसे साफ शहर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देश का पांचवा सबसे साफ शहर है। 2022 में यह 6वें पायदान पर था। भोपाल को गार्बेज फ्री सिटी में 5 स्टार मिले हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ के पाटन को भी गार्बेज फ्री सिटी में फाइव स्टार मिले हैं।

संबंधित खबर: MP News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के नतीजे जारी, इंदौर को 7 स्टार शहर का दर्जा, ओडीएफ डबल प्लस निकायों की संख्या 361 हुई

Advertisment

मध्यप्रदेश दूसरा और छत्तीसगढ़ देश की तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य

गार्बेज फ्री सिटी (Garbage Free City) में मध्य प्रदेश देश का दूसरा सबसे साफ राज्य बन गया है। एमपी के शहरों को एक 7 स्टार, एक 5 स्टार, 24 थ्री स्टार, 132 एक स्टार मिला है। वहीं 7 वॉटर प्लस सिटी, 361 ओडीएफ डबल प्लस, 3 ओडीएफ प्लस और 7 शहर ओडीएफ घोषित हो गए हैं।

Swachh-Survekshan-Award-2023-CG-CM

वहीं छत्तीसगढ़ में दो 5 स्टार, 23 थ्री स्टार, 47 वन स्टार, 1 वॉटर प्लस, 164 ओडीएफ डबल प्लस, 1 ओडीएफ प्लस और 3 शहर ओडीएफ घोषित हो चुके हैं।

संबंधित खबर: Chhattisgarh: स्वच्छता के क्षेत्र में CG को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

Advertisment

ओडीएफ डबल प्लस निकायों की संख्या बढ़कर हुई 361

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 (Swachh Survekshan 2023) में मध्य प्रदेश से 378 शहरों भाग लिया था। अब मप्र में ओडीएफ डबल प्लस का सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले निकायों की संख्या 361 हो गई है। यह पिछले साल 324 थी।

प्रदेश में खुले में शौच को स्थाई रूप से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने 5 लाख 79 हजार से अधिक जरूरतमंद परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय तैयार कर प्रदान किये हैं।

ये भी पढ़ें:

MP News: रेलवे ने सड़क की घटिया मरम्मत की, BMC ने भेजी 1 लाख की डिमांड शीट, कहा- फिर से होगा रेस्टोरेशन कार्य

Advertisment

Weather of MP: एमपी के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, सुबह छाया रहेगा कोहरा

11 Jan 2024 Rashifal: मीन राशि वाले खरीद सकते हैं नया वाहन, आप भी पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Shubh Kaal – 11 Jan 2024 Panchang: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष माह की अमावस्या तिथि (गुरुवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल 

Ladli Bahana Yojana: नई सरकार में घट गईं 1.50 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनें, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

PM Modi Clean city Indore swachh survekshan 2023 CM Mohan Yadav garbage free city bhopal sustainable capital award Chhattisgarh Patan Swachh Survekshan Award 2023 swachh survekshan news in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें