Advertisment

MP Cabinet Meeting: हर जिले में पुलिस बैंड के लिए 932 पदों पर होगी भर्ती, मछुआरों के लिए 100 करोड़ का फंड मंजूर

MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक की साल 2025 की दूसरी बैठक मंगलवार (15 जनवरी) को आयोजित हुई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी।

author-image
Kushagra valuskar
MP Cabinet Meeting: हर जिले में पुलिस बैंड के लिए 932 पदों पर होगी भर्ती, मछुआरों के लिए 100 करोड़ का फंड मंजूर

MP Cabinet Meeting: मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की मंगलवार (15 जनवरी) को बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। मंत्रालय में होन वाली मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

Advertisment

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान की यात्रा पर रहेंगे। निवेश के लिए सीएम यादव विदेश यात्रा करेंगे। 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर मेंट होगी। उसमें इंग्लैंड और जर्मनी के साथ जापान हमारा पार्टनर होगा।

ऑटोमोबाइल मेले में टैक्स छूट

उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से राज्य में काफी निवेश आएगा और रोजगार बढ़ेगा। बैठक में ग्वालियर-उज्जैन ऑटोमोबाइल मेले में टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव पास किया गया।

मछुआरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कैबिनेट बैठक में गरीब कल्याण मिशन पर चर्चा हुई। 2025 तक हर गरीब के पास कल्याण का मिशन पहुंचने का लक्ष्य है। मछुआरों के लिए नई योजना बनाई जाएगी। मछुआरों की आय बढ़ाने पर काम किया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Advertisment

वहीं, मछुआरों के लिए सरकार ने 100 करोड़ का फंड मंजूर किया है।

पुलिस बैंड पदों पर होगी भर्ती

कैबिनेट में फैसला लिया गया कि डायल-100 का दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें नया इंटरिगेटेड सिस्टम बनाया गया है, जिसकी लागत 1565 करोड़ है। सरकार ने गांव-गांव तक डायल-100 को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

वहीं, हर जिले में पुलिस बैंड के लिए 932 पदों पर भर्ती की जाएगी। मंत्री ने जानकारी दी कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को शासकीय भवनों पर लागू किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • 24-25 फरवरी को होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जर्मीन-इंग्लैंड के साथ जापान भी रहेगा पार्टनर।
  • ग्वालियर-उज्जैन ऑटोमोबाइल मेले में टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव पास।
  • गरीब कल्याण मिशन पर कैबिनट बैठक में हुई चर्चा।
  • एमपी में गरीब-वंचित लोगों के कल्याण का मिशन।
  • 2025 तक हर गरीब के पास पहुंचने का लक्ष्य।
  • मछुआरों के लिए एक नई योजना बनाए जाएंगे।
  • जिस मछली का मार्केट अच्छा उसी मछली पर काम करें।
  • मछुआरों की आय बढ़ाने के मिशन पर काम।
Advertisment
मोहन यादव कैबिनेट मोहन यादव MP news mp cabinet today MP Cabinet Meeting Mohan Yadav cabinet Mohan Yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें