Advertisment

मां नर्मदा की शरण में मोहन यादव सरकार: 24 जनवरी को महेश्वर में कैबिनेट मिटिंग, प्रदूषण और नर्मदा संरक्षण पर होगा मंथन

MP Cabinet Meeting Maheshwar: मां नर्मदा की शरण में मोहन यादव सरकार: 24 जनवरी को महेश्वर में कैबिनेट मिटिंग, प्रदूषण और नर्मदा संरक्षण पर होगा मंथन

author-image
Rohit Sahu
मां नर्मदा की शरण में मोहन यादव सरकार: 24 जनवरी को महेश्वर में कैबिनेट मिटिंग, प्रदूषण और नर्मदा संरक्षण पर होगा मंथन

MP Cabinet Meeting Maheshwar: मध्यप्रदेश में मां नर्मदा के पावन तट पर मोहन सरकार का विशेष आयोजन होने जा रहा है। 24 जनवरी को महेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद कैबिनेट बैठक आयोजित होगी, जिसमें नदी संरक्षण, पर्यावरण, वन और प्रदूषण से संबंधित प्रस्तावों पर गहन चर्चा की जाएगी।

Advertisment
फिर नर्मदा की शरण में पहुंचेगी सीएम मोहन यादव की कैबिनेट

publive-image

प्रदेश की जीवनरेखा मां नर्मदा के संरक्षण के लिए अगले पांच साल का विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा। साथ ही कृष्णपथेय और अन्य धार्मिक प्रोजेक्ट्स को लोक रूप में विकसित करने पर भी चर्चा होगी। राज्य में सलकनपुर धाम, राम राजा लोक, मैहर मां शारदा लोक समेत छह से अधिक धार्मिक स्थलों को लोक स्वरूप में परिवर्तित किया जा रहा है। महेश्वर में 24 जनवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले 15 जनवरी को मंत्रालय में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: युवा शक्ति मिशन लॉन्च: CM मोहन यादव बोले-कागज की डिग्री से जीवन नहीं होता धन्य, युवा नौकरी लेने वाले नहीं देने वाले बनें

महेश्वर क्यों है खास

publive-image

महेश्वर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है, जो अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक, और ऐतिहासिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। महेश्वर के विशेष महत्व के कुछ कारण निम्नलिखित हैं।

Advertisment
  1. मां नर्मदा का पवित्र तट: महेश्वर, नर्मदा नदी के किनारे स्थित है, जिसे पवित्र माना जाता है। यहां के घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान और स्नान करने के लिए श्रद्धालु आते हैं।
  2. महेश्वर मंदिर: महेश्वर में स्थित कांच मंदिर या महेश्वर मंदिर, भगवान शिव को समर्पित है और यह धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मंदिर भारतीय स्थापत्य कला का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करता है।

publive-image

महेश्वर की बनारसी साड़ियां

महेश्वर एक ऐतिहासिक शहर है, जो मध्यकालीन काल में अपनी शक्ति और समृद्धि के लिए प्रसिद्ध था। यह क्षेत्र पहले महेश्वर राज्य की राजधानी हुआ करता था, और यहां की ऐतिहासिक धरोहर आज भी देखने को मिलती है। महेश्वर को अपनी पारंपरिक साड़ी उद्योग के लिए भी जाना जाता है। यहां की महेश्वरी साड़ियाँ, जो हाथ से बुनी जाती हैं, पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

यह भी पढ़ें: युवा शक्ति मिशन लॉन्च: CM मोहन यादव बोले-कागज की डिग्री से जीवन नहीं होता धन्य, युवा नौकरी लेने वाले नहीं देने वाले बनें

Advertisment
vrindavan village built in every block MP Cabinet Meeting mohan cabinet next meeting in maheshwar mohan cabinet next decision gita bhawan in mp cities
Advertisment
चैनल से जुड़ें