Advertisment

मध्यप्रदेश कैबिनेट के फैसले: 7650 रुपए में तुअर दाल खरीदेगी सरकार, ओंकारेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी नया टाइगर रिजर्व

MP Cabinet Meeting Decision: मध्यप्रदेश सरकार ने तुअर दाल का समर्थन मूल्य तय कर दिया है। इस बार सरकार 7650 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर तुअर दाल की खरीदी करेगी। मंगलवार को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में एक नए टाइगर रिजर्व को मंजूरी दी गई है।

author-image
BP Shrivastava
MP Cabiet Meeting
हाइलाइट्स
  • मध्यप्रदेश कैबिनेट मीटिंग में बड़े फैसले
  • 7650 रुपए तुअर दाल का समर्थन मूल्य
  • ओंकारेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी 10वां टाइगर रिजर्व
Advertisment

MP Cabinet Meeting Decision: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश सरकार ने तुअर दाल का समर्थन मूल्य तय कर दिया है। इस बार सरकार 7650 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर तुअर दाल की खरीदी करेगी। मंगलवार को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में एक नए टाइगर रिजर्व को मंजूरी दी गई है। ओंकारेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी नया टाइगर रिजर्व होगा।

तुअर दाल का समर्थन मूल्य 650 रुपए ज्यादा

तुअर दाल का समर्थन मूल्य 7650 रुपए तय किया गया है। ये पिछले साल के मुकाबले 650 रुपए ज्यादा है। पिछले साल 7000 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर तुअर दाल खरीदी हुई थी।

[caption id="attachment_778899" align="alignnone" width="1079"]publive-image सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 मार्च 2025 को कैबिनेट की बैठक।[/caption]

Advertisment

ओंकारेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी नया टाइगर रिजर्व

मध्यप्रदेश कैबिनेट मीटिंग में नए टाइगर रिजर्व को मंजूरी दी गई। ओंकारेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी नया टाइगर रिजर्व होगा। ये प्रस्ताव 20 सालों से लंबित था, जिसे मोहन कैबिनेट ने स्वीकृति दी है। ओंकारेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी MP का 10वां टाइगर रिजर्व होगा।

भोपाल में बनेगा आयुष्मान नियंत्रण केंद्र

मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष्मान नियंत्रण केंद्र के लिए NCDC को भोपाल में 4 हेक्टेयर जमीन दी है। भोपाल में हुजूर तहसील के झागरिया गांव में आयुष्मान नियंत्रण केंद्र बनाया जाएगा। 12 राज्यों में आयुष्मान नियंत्रण केंद्र है। मध्यप्रदेश में अब नया भवन बनाया जाएगा।

अविरल निर्मल नर्मदा योजना

अविरल निर्मल नर्मदा अगले 7 साल चलेगी। इसके लिए कैबिनेट ने 124 करोड़ का प्रावधान किया है। नर्मदा नदी के 10 किलोमीटर के वन क्षेत्र में पौधरोपण होगा। 12 वन मंडलों के 5600 हेक्टेयर वन क्षेत्र में पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना में 191 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव पलटी, 7 लापता: ग्रामीणों ने 8 लोगों को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इंदौर-पीथमपुर फाइनेंशियल इकॉनमिक कॉरिडोर

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने इंदौर-पीथमपुर फाइनेंशियल इकॉनमिक कॉरिडोर को मंजूरी दी है। ये कॉरिडोर पीथमपुर को आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा। 19.60 किलोमीटर के कॉरिडोर का निर्माण होगा।

रंग पंचमी पर करीला धाम में आस्था का सैलाब: CM मोहन यादव करेंगे दर्शन, 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

Advertisment

Karila Dham Rang Panchami Mela 2025

Karila Dham Rang Panchami Mela 2025: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले स्थित मां जानकी धाम करीला में हर साल लगने वाला रंग पंचमी मेला इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। 18 मार्च से 20 मार्च 2025 तक चलने वाले इस तीन दिवसीय मेले में करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां जानकी के दर्शन और बधाई नृत्य के लिए यहां आ रहे हैं। मेले की खास परंपरा राई बधाई नृत्य है, जिसमें मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु मंदिर में यह आयोजन करवाते हैं। इस वर्ष भी सैकड़ों नृत्यांगनाएं राई बधाई में भाग लेने पहुंची हैं। सोमवार रात से यह नृत्य प्रारंभ हो चुका है और गुरुवार तक चलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

MP news MP Cabinet Meeting Decision MP Cabinet Meeting MP Cabiet Meeting Mohan Yadav cabinet Mohan Sarkar Cabinet Madhya Pradesh Government Cabinet CM Mohan Yadav bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें