Advertisment

MP Sarkari Naukari: एमपी कैबिनेट का फैसला, इन विभागों में भर्ती का ऐलान, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती

MP Sarkari Naukari: एमपी कैबिनेट का फैसला, इन विभागों में भर्ती का ऐलान, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती

author-image
Preeti Dwivedi
MP Sarkari Naukari: एमपी कैबिनेट का फैसला, इन विभागों में भर्ती का ऐलान, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती

MP Sarkari Naukari: आज 23 अक्टूबर को एमपी कैबिनेट के अहम फैसले हुए। जिसमें प्रदेश के पांच जिलों में जिला अस्पतालों में बेड संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। तो वहीं सागर ​के मालथौन में जिला न्यायालय बनाने का ऐलान किया है। इन दोनों विभागों के लिए सरकारी पदों की भर्ती होगी। चलिए जानते हैं किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती होनी है।

Advertisment

स्वास्थ्य विभाग में 810 पदों पर भर्ती

23 अक्टूबर को हुई कैबिनेट में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश के 5 जिलों के जिला अस्पतालों में स्वीकृत बिस्तर की क्षमता से ज्यादा बेड हो रहे हैं। इसी के चलते यहां पर बिस्तर संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसमें टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर, डिंडौरी शामिल हैं। यहां बिस्तर संख्या 1 हजार से बढ़ाकर 1800 हो जाएगीं। इससे आदिवासी बाहुल्य इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं में विकास होगा।

इसमें 810 नए पद सृजित होंगे।

जिसमें से 543 नियमित पद, 4 पद संविदा के होंगे। इसके अलावा आउस सोर्सिंग के लिए 263 पदों पर भर्ती होगी। इसमें सरकार का 39 करोड़ 50 लाख रुपए का व्यय आएगा।

किस जिले में कितने बेड संख्या बढ़ी

टीकमगढ़ अस्पताल: 300 से 500 हो जाएगा।
नीमच : 200 से 400
सिंगरौली 200 से 400 हो जाएगा।
श्योपुर: 200 से 300
डिंडौरी: 100 से 200

Advertisment

जिला न्यायालय में 7 पदों को स्वीकृती

कैबिनेट में सागर जिले के मालथौन में सिविल जज न्यायालय की स्थापना को स्वीकृति मिली है। जिसमें 7 नए पदों का सृजन होगा।

यह भी पढ़ें:  एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 जिलों के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी बेड क्षमता, 810 नए पदों पर भर्ती का ऐलान

sarkari maukari 2025 mp cabinet decisions malthon district court 2025 job hindi news health dept job Govt Job 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें