Advertisment

MP By Election Result: पृथ्वीपुर की जनता ने भाजपा को जिताया, रैगांव में कांग्रेस ने मारी बाजी

MP By Election Result: पृथ्वीपुर की जनता ने भाजपा को जिताया, रैगांव में कांग्रेस ने मारी बाजी mp-by-election-result-people-of-prithvipur-defeated-bjp-congress-won-raigaon

author-image
Bansal News
MP By Election Result: पृथ्वीपुर की जनता ने भाजपा को जिताया, रैगांव में कांग्रेस ने मारी बाजी

भोपाल। प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज मतगणना की जा रही है। सुबह 8 बजे से चारों सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। पृथ्वीपुर और खंडवा में भाजपा ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। यहां से जश्न की भी तस्वीरें आने लगी है। पृथ्वीपुर में भाजपा के उम्मीदवार शिशुपाल यादव ने कांग्रेस को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं रैगांव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। रैगांव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने जीत दर्ज की है। वहीं जोबट में सुलोचना रावत ने कांग्रेस के महेश पटेल को हरा दिया है। रैगांव के अलावा सभी सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ता लगातार उत्साहित दिख रहे हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी उपचुनाव के परिणामों के रुझान आने के बाद जश्न मनाया। बता दें कि भाजपा ने खंडवा लोकसभा सीट पर भी भारी मतों से बढ़त बनाई हुई है। यहां भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पटेल 70 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी शिशुपाल यादव यहां से आगे चल रहे हैं। रैगांव विधानसभा में भी भाजपा आगे चल रही है।

Advertisment
रैगांव विधानसभा उपचुनाव Raigaon vidhan Sabha Result Prithvipur vidhan Sabha Result Madhya Pradesh by-election Khandwa lok sabha Election Result: Jobat vidhan Sabha Result
Advertisment
चैनल से जुड़ें