Advertisment

MP BY Election Result: उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, इन सीटों से भाजपा आगे

MP BY Election Result: उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, इन सीटों से भाजपा आगेMP BY Election Result: Counting continues for by-elections, BJP ahead of these seats

author-image
Bansal News
MP BY Election Result: उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, इन सीटों से भाजपा आगे

भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटील अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह पुरणी से आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के अनुसार पाटील कांग्रेस प्रत्याशी पुरणी से 8622 मतों से आगे चल रहे हैं। रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार प्रतिमा बागरी कांग्रेस की उम्मीदवार कल्पना वर्मा से 936 मतों से आगे हैं, जबकि पृथ्वीपुर और जोबट से मतगणना के रुझान मिलना बाकी हैं।

Advertisment

रैगांव में इनके बीच टक्कर
रैगांव विधानसभा सीट (Raigaon Vidhansabha Seat)
प्रतिमा बागरी V/s कल्पना वर्मा
प्रदेश के सतना जिले में आने वाली रैगांव विधानसभा सीट पर बीते विधानसभा चुनावों में भाजपा के जुगल किशोर बागरी (Jugal Kishor Vagri) ने जीत दर्ज की थी। बागरी का बीते दिनों निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली पड़ी है। इस सीट पर भाजपा ने प्रतिमा बागरी (Pratima Vagri) को मैदान में उतारा है। प्रतिमा भाजपा के जिला संगठन की महामंत्री रह हैं। इसके अलावा प्रतिमा पहले भी महिला मोर्चा की महामंत्री रह चुकी हैं। प्रतिमा के पिता और मां दोनों एक ही कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने कल्पना वर्मा (Kalpna Verma) पर भरोसा जताया है। कल्पना के ससुराल पक्ष में उनके बाबा विधायक रह चुके हैं। वर्तमान मंल कल्पना सतना से जिला पंचायत सदस्य हैं।

todays election results 2018 raigaon by elections 2021 MP election news mp by election voting update mp by election 2021 madhya pradesh election update madhya pradesh election results madhya pradesh election news madhya pradesh election latest news madhya pradesh election date 2021 madhya pradesh election 2021 madhya pradesh by-election 2021 madhya pradesh assembly elections 2021 madhya pradesh assembly by-election 2021 lok sabha election results 2019 lok sabha election results khandwa by election 2021 jobat by election 2021 election results today election results telangana 2018 election results online election results live update election results live today election results live election results 2018 mp election results 2018 live election results 2018 Election Results election result live today election result 2018 by election in mp assembly election results 2018
Advertisment
चैनल से जुड़ें