Advertisment

MP BY Election Result: तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू,जल्द आएगा परिणाम

MP BY Election Result: तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू,जल्द आएगा परिणामMP BY Election Result: Counting begins in three assembly and one Lok Sabha seat, result will come soon

author-image
Bansal News
MP BY Election Result: तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू,जल्द आएगा परिणाम

भोपाल। प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुई वोटिंग की मतगणना  शुरू हो चुकी है। बता दें कि 30 नवंबर को वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक की गई। चारों सीटों पर मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया और वोट डाले। जोबट में 53.30 प्रतिशत वोटिंग हुई। पृथ्वीपुर में 78.14 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। रैगांव में 69.01 प्रतिशत मत पेटियों में डाले गए। इसके साथ ही खंडवा लोकसभा सीट पर 63.88 प्रतिशत वोटिंग हुई है। चार निर्वाचन क्षेत्रों में कम से कम 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जहां राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले की उम्मीद है। मध्य प्रदेश की 3 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर लगभग 63.67% वोटिंग हुई।

Advertisment

इन सीटों पर हुआ उपचुनाव
प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Loksabha Seat Upchunav) और पृथ्वीपुर (Prathvipur Vidhansabha Upchunav), जोबट (Jobat Vidhansabha Upchunav) और रैगांव विधानसभा सीटों (Raigaon Vidhansabha Upchunav) पर उपचुनाव हुआ है। खंडवा सीट पर भाजपा ने कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान बीते चुनावों में लोकसभा सांसद चुने गए थे। बीते महीनों में नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली थी। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में निवाड़ी पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह (Brajendra Pratap Singh), जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया (Kalawati Bhuriya) और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था।

todays election results 2018 raigaon by elections 2021 MP election news mp by election voting update mp by election 2021 madhya pradesh election update madhya pradesh election results madhya pradesh election news madhya pradesh election latest news madhya pradesh election date 2021 madhya pradesh election 2021 madhya pradesh by-election 2021 madhya pradesh assembly elections 2021 madhya pradesh assembly by-election 2021 lok sabha election results 2019 lok sabha election results khandwa by election 2021 jobat by election 2021 election results today election results telangana 2018 election results online election results live update election results live today election results live election results 2018 mp election results 2018 live election results 2018 Election Results election result live today election result 2018 by election in mp assembly election results 2018
Advertisment
चैनल से जुड़ें