Advertisment

MP BY Election Result: उपचुनाव के रुझान आना शुरू, रैगांव से यह प्रत्याशी आगे

MP BY Election Result: उपचुनाव के रुझान आना शुरू, रैगांव से यह प्रत्याशी आगेMP BY Election Result: By-election trends start coming, this candidate is ahead from Raigaon

author-image
Bansal News
MP BY Election Result: उपचुनाव के रुझान आना शुरू, रैगांव से यह प्रत्याशी आगे

भोपाल। प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुई वोटिंग की मतगणना जारी है। रैगांव विधानसभा सीट पर पहले प्रत्याशी प्रतिमा बागरी 836 वोटों से आगे चल रही थी वहीं अब कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा बाजी मारते हुए 36 वोटों से आगे आ गई है। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि अभी अंतिम रुझान आना बाकी है। वहीं तीन सीटों की बात की जाए तो यहां अभी बीजेपी ही आगे चल रही है। खंडवा में 3 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी आगे चल रही है। वहीं जोबट में 1590 वोट से बीजेपी की सुलोचना रावत आगे है। पृथ्वीपुर से बीजेपी के शिशुपाल यादव 429 मतों से आगे चल रहे हैं।

Advertisment

रैगांव में इनके बीच टक्कर
3-रैगांव विधानसभा सीट (Raigaon Vidhansabha Seat)
प्रतिमा बागरी V/s कल्पना वर्मा
प्रदेश के सतना जिले में आने वाली रैगांव विधानसभा सीट पर बीते विधानसभा चुनावों में भाजपा के जुगल किशोर बागरी (Jugal Kishor Vagri) ने जीत दर्ज की थी। बागरी का बीते दिनों निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली पड़ी है। इस सीट पर भाजपा ने प्रतिमा बागरी (Pratima Vagri) को मैदान में उतारा है। प्रतिमा भाजपा के जिला संगठन की महामंत्री रह हैं। इसके अलावा प्रतिमा पहले भी महिला मोर्चा की महामंत्री रह चुकी हैं। प्रतिमा के पिता और मां दोनों एक ही कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने कल्पना वर्मा (Kalpna Verma) पर भरोसा जताया है। कल्पना के ससुराल पक्ष में उनके बाबा विधायक रह चुके हैं। वर्तमान मंल कल्पना सतना से जिला पंचायत सदस्य हैं।

Election Results by election in mp MP election news mp by election 2021 election result live today khandwa by election 2021 madhya pradesh assembly elections 2021 madhya pradesh by-election 2021 madhya pradesh election 2021 madhya pradesh election date 2021 mp by election voting update assembly election results 2018 election results live jobat by election 2021 madhya pradesh assembly by-election 2021 raigaon by elections 2021 lok sabha election results 2019 election result 2018 election results 2018 election results 2018 live election results 2018 mp election results live today election results live update election results online election results telangana 2018 election results today lok sabha election results madhya pradesh election latest news madhya pradesh election news madhya pradesh election results madhya pradesh election update todays election results 2018
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें