Advertisment

MP By Election Result: पृथ्वीपुर से बीजेपी की जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

MP By Election Result: पृथ्वीपुर से बीजेपी की जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौलMP By Election Result: BJP's victory from Prithvipur, BJP workers celebrate

author-image
Bansal News
MP By Election Result: पृथ्वीपुर से बीजेपी की जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

पृथ्वीपुर। प्रदेश की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के शिशुपाल यादव ने जीत दर्ज कर ली है। शिशुपाल यादव ने कांग्रेस के प्रत्याशी नितेंद्र सिंह को हराकर यहां विजयी फहराई है। शिशुपाल यादव ने यहां कांग्रेस को करीब 15 हजार वोटों से  हरा दिया है। यहां के रुझान भाजपा के पक्ष में आने के बाद भाजपा के कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता लगातार उत्साहित दिख रहे हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी उपचुनाव के परिणामों के रुझान आने के बाद जश्न मनाया जा रहा है।
इनके बीच था मुकाबला
पृथ्वीपुर विधानसभा सीट (Prathvipur Vidhansabha Seat)
नितेंद्र सिंह V/s शिशुपाल यादव
प्रदेश के निवाड़ी जिले में आने वाली पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर बीते विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह राठौर (Brajendra Singh Rathor) ने जीत दर्ज की थी। राठौर अपने राजनीतिक करियर में पांच बार विधायक रहे हैं। अब कांग्रेस ने उनके बेटे नितेंद्र सिंह (Nitendra Singh Rathore) को मैदान में उतारा था। नितेंद्र अपने पिता के साथ चुनावों का मैनेजमेंट संभालते रहे हैं। वहीं भाजपा ने शिशुपाल यादव (Shishupal Yadav) को यहां मैदान में उतारा था। शिशुपाल 2018 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े थे। अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस बार वह भाजपा के ध्वजतले कांग्रेस के नितेंद्र सिंह को चुनौती देते नजर आएंगे।

Advertisment
shishupal yadav won prithvipur by election Raigaon vidhan Sabha Result Prithvipur vidhan Sabha Result prithvipur by election result prithvipur by election final result other cities News in Hindi other cities News nitendra singh rathore lost election mp upchunav ka final result mp news update Madhya Pradesh Latest News Update Madhya Pradesh by-election Madhya Pradesh BY- Election Result Khandwa lok sabha Election Result: Jobat vidhan Sabha Result congress lost in the citadel bjp shishupal yadav wins prithvipur election
Advertisment
चैनल से जुड़ें