Advertisment

MP By Election Result:जोबट से भाजपा की सुलोचना रावत ने दर्ज की जीत, कांग्रेस के महेश पटेल को हराया

MP By Election Result:जोबट से भाजपा की सुलोचना रावत ने दर्ज की जीत, कांग्रेस के महेश पटेल को हराया mp-by-election-result-bjps-sulochana-rawat-wins-job-defeats-congresss-mahesh-patel

author-image
Bansal News
MP By Election Result:जोबट से भाजपा की सुलोचना रावत ने दर्ज की जीत, कांग्रेस के महेश पटेल को हराया

अलीराजपुर। प्रदेश की जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा की सुलोचना रावत ने जीत दर्ज कर ली है। सुलोचना ने कांग्रेस के प्रत्याशी महेश पटेल को हराकर यहां विजयी पताका फहराई है। सुलोचना ने यहां महेश मटेल को करीब 5 हजार वोटों से हरा दिया है। यहां के रुझान भाजपा के पक्ष में आने के बाद भाजपा के कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता लगातार उत्साहित दिख रहे हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी उपचुनाव के परिणामों के रुझान आने के बाद जश्न मनाया। बता दें कि भाजपा ने खंडवा लोकसभा सीट पर भी भारी मतों से बढ़त बनाई हुई है। यहां भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पटेल 70 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी शिशुपाल यादव यहां से आगे चल रहे हैं। रैगांव विधानसभा में भी भाजपा आगे चल रही है।

Advertisment
रैगांव विधानसभा उपचुनाव Raigaon vidhan Sabha Result Prithvipur vidhan Sabha Result Madhya Pradesh by-election Khandwa lok sabha Election Result: Jobat vidhan Sabha Result
Advertisment
चैनल से जुड़ें