Advertisment

MP By Election Result: खंडवा में भाजपा 70 हजार वोट से आगे, तीन पर भाजपा की बढ़त

MP By Election Result: खंडवा में भाजपा 70 हजार वोट से आगे, तीन पर भाजपा की बढ़त mp-by-election-result-bjp-leading-by-70-thousand-votes-in-khandwa-bjps-lead-on-three

author-image
Bansal News
MP By Election Result: खंडवा में भाजपा 70 हजार वोट से आगे, तीन पर भाजपा की बढ़त

रैगांव। प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीटों पर मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। तीन सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं रैगांव में कांग्रेस ने 6वें राउंड की वोटिंग में भाजपा को 692 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 70 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। पाटिल को 50.1% वोट मिल चुके हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पूरनी को 42.3% वोट मिल हैं। अन्य दलों के प्रत्याशियों को 6.7% वोट मिले। नोटा में 0.94% वोट पड़े। पृथ्वीपुर विधानसभा के रुझानों की बात करें तो यहां भाजपा के प्रत्याशी शिशुपाल सिंह यादव को 4133 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी नितेन्द्र सिंह राठौर को 3272 मत मिले हैं। यहां भाजपा आगे चल रही है। जोबट की बात करें तो यहां पांचवे की राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। यहां कांग्रेस के महेश पटेल को 9445 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा की सुलोचना रावत को 13163 मत मिले हैं। भाजपा की सुलोचना रावत 3718 वोट से आगे चल रही हैं।

Advertisment

रैगांव विधानसभा उपचुनाव Raigaon vidhan Sabha Result Prithvipur vidhan Sabha Result Madhya Pradesh by-election Khandwa lok sabha Election Result: Jobat vidhan Sabha Result
Advertisment
चैनल से जुड़ें