Advertisment

एमपी में उपचुनाव के लिए कांग्रेस कैंडिडेट घोषित: बुदनी से राजकुमार पटेल, विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा को टिकट

MP By Election Congress Candidate: एमपी में उपचुनाव के लिए कांग्रेस कैंडिडेट घोषित,बुदनी से राजकुमार पटेल, विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा को टिकट

author-image
Rohit Sahu
एमपी में उपचुनाव के लिए कांग्रेस कैंडिडेट घोषित: बुदनी से राजकुमार पटेल, विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा को टिकट

MP By Election Congress Candidate: मध्यप्रदेश में बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। कांग्रेस ने बुधनी सीट पर राजकुमार पटेल को टिकट दिया है। उनका मुकाबला बीजेपी के रमाकांत भार्गव से होना है। वहीं विजयपुर सीट पर मुकेश मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला वन मंत्री रामनिवास रावत से होना है।

Advertisment

publive-image

शिवराज सिंह चौहान की समाज से आते हैं पटेल

प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन के लिए इस बार समिति बनाकर रायशुमारी कराई थी। इसमें बुधनी से राजकुमार पटेल और महेश राजपूत का नाम प्रमुखता से सामने आया था। भाजपा द्वारा पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पटेल को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना अधिक थी क्योंकि वे यहां से 1993 में विधायक रह चुके हैं। उनके भाई देवकुमार पटेल भी 1998 का चुनाव जीते थे। इसके बाद से यह सीट भाजपा का गढ़ बन गई। कांग्रेस ने जातिगत समीकरण को देखते हुए पटेल पर दांव लगाया है। वे किरार समाज से आते हैं और अभी तक इसी समाज के शिवराज सिंह चौहान ने लंबे समय तक यहां का प्रतिनिधित्व किया।

विजयपुर में आदिवासी चेहरे पर दांव

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने मुकेश मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया है। मल्होत्रा ने 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था और 22,128 वोट हासिल किए थे। यह उनका नाम इस क्षेत्र के लिए एकमात्र प्रस्तावित था। उनका मुकाबला भाजपा के रामनिवास रावत से होगा, जो मोहन सरकार में वन मंत्री हैं। क्षेत्र में आदिवासी आबादी की अधिकता को देखते हुए पार्टी ने मल्होत्रा पर दांव खेलने का निर्णय लिया है। रावत ने 2023 में कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के बाबूलाल मेवरा को हराकर विधानसभा में प्रवेश किया था, लेकिन बाद में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और विधानसभा की सदस्यता भी त्याग दी।

MP By Election Congress Candidate Congress candidate
Advertisment
चैनल से जुड़ें