Advertisment

MP Bus Fare News : बस में सफर करना पड़ेगा महंगा, इतने फीसदी किराया बढ़ाने की तैयारी, जल्द लागू होंगी दरें

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने एक बयान दिया था जिसमें कहा था कि लंबे समय से बस ऑपरेटर किराया MP Bus Fare News बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सीएम से इस मामले पर चर्चा हुई। जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

author-image
Bansal News
MP Bus Fare News : बस में सफर करना पड़ेगा महंगा, इतने फीसदी किराया बढ़ाने की तैयारी, जल्द लागू होंगी दरें

भोपाल। आम आदमी पहले से ही पेट्रोल, डीजल और मं​हगाई की मार से झेल रहा है वहीं अब एक और मं​हगाई का बोझ पड़ने वाला है। मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यात्री किराया बढ़ाने की घोषणा कर दी। अब प्रदेश में यात्री बस Bus Fare in MP का किराया बढ़ेगा।

Advertisment

कुछ दिन पहले परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने एक बयान दिया था जिसमें कहा था कि लंबे समय से बस ऑपरेटर किराया MP Bus Fare News बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सीएम से इस मामले पर चर्चा हुई। जिसके बाद ये फैसला लिया गया। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा था कि यात्री, बस संचालक और यात्रियों की आपसी सहमति से बढ़ा हुआ किराया तय होगा। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है।

उधर मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने बस ऑपरेटर्स की मांग पर पड़ोसी राज्यों के किराए का अध्ययन करने के बाद 20 से 25 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। किराए की नई दरें लागू होने पर सामान्य बसों का सफर 25 फ़ीसदी महंगा हो जाएगा

वर्तमान में प्रति किलोमीटर एक रुपए किराया लागू है। नई दरें 1.20 या 1.25 पैसे प्रति किलोमीटर हो सकती है। यह मार्च से लागू हो सकती है। गौरतलब है कि जब डीजल के दाम ₹60 प्रति लीटर थे तक विभाग ने किराए की नई दरें लागू की थी। इसके बाद से किराया नहीं
नहीं बढ़ाया गया। वर्तमान में डीजल के दाम ₹90 तक पहुंच गए हैं।

Advertisment

परिवहन विभाग के आयुक्त मुकेश जैन का कहना है कि वह किराए बढ़ाने को लेकर शासन स्तर पर चर्चा की गई है। अभी नई दरें लागू करने की तारीख तय नहीं की गई है। किराया कितना बढ़ाया जा रहा है या गोपनीय है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी

गौरतलब है कि परिवहन विभाग में किराए की नई दरें प्रस्तावित है। किराया बढ़ाने से पहले पड़ोसी राज्यों के किराए का अध्ययन किया गया। जिसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़ की बसों के किराए का अध्ययन शामिल है। इन राज्यों के किराया दरों के आधार पर मध्यप्रदेश की सामान्य बसों का किराया प्रस्तावित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news in hindi MP News Hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Bus Fare News news MP Bus Fare News MP Bus Fare MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Breaking News Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh bus news today madhya pradesh bus news Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Bus Fare in MP news Bus Fare in MP Bus Fare bhopal Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें