Advertisment

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरी बस, 2 की मौत, 29 घायल; महिला बोली- ड्राइवर नशें में था, मोबाइल देख रहा था

MP Bus Accident: राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, 2 की मौत, 29 घायल; महिला बोली- ड्राइवर नशें में था, मोबाइल देख रहा था

author-image
Preetam Manjhi
राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरी बस, 2 की मौत, 29 घायल; महिला बोली- ड्राइवर नशें में था, मोबाइल देख रहा था

हाइलाइट्स

  • राजगढ़ में दर्दनाक हादसा
  • पुल से नीचे गिरी यात्री बस
  • हादसे में 2 की मौत, 29 घायल
Advertisment

MP Bus Accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बीती रात इंदौर से अशोकनगर जा रही प्राइवेट बस पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वीं 29 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बस में 55 यात्री सवार थे। घायलों को शाजापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां से 21 यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया है। फिलहाल 8 लोगों का इलाज शाजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि घायलों में बच्चे-बुजुर्ग शामिल हैं। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

रात डेढ़ बजे हुआ हादसा

बालाजी ट्रेवल्स की बस इंदौर से अशोकनगर जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक बस इंदौर से आकर पिछोर जा रही थी। बस नंबर UP-78-GT-3394 आगरा-मुंबई हाईवे पर पचोर के पास पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसा करीब रात डेढ़ बजे के बीच हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली से पचोर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पचोर से शाजापुर रेफर किया।

Advertisment

घायलों को शाजापुर से इंदौर किया रेफर

घायलों को तत्काल पचोर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें शाजापुर रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, हादसे में हरिओम पिता हसरत सिंह कुशवाह निवासी भटोली अशोकनगर और एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। इसकी उम्र करीब 30 साल होगी।

पचोर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद 5 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। शाजापुर अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इंदौर रेफर किया है।

पुलिया के पास अनियंत्रित हो गई बस

एक्सीडेंट के क्षतिग्रस्त बस।

घायल अमन के मुताबिक, बस शाम को इंदौर के 3 इमली बस स्टैंड से रवाना हुई थी। इसके बाद पचोर के पहले एक ढाबे पर रुकी थी, यहां पर खाना खाने के बाद बस रवाना हुई थी। ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। पचोर से 5 किमी पहले ब्रिज के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: MP Board Original Marksheet 2024: 10वीं 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें