Advertisment

MP Bureaucracy Update:5 विभागों के ACS-PS के अधिकारों में कटौती, कैबिनेट प्रस्ताव में जरूरी कृषि उत्पादन APC की‌ मंजूरी

MP IAS Officer (ACS) Ashok Barnwal Powers Update: मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकार क्षेत्रों में बड़ा बदलाव किया है। जिससे एसीएस अशोक वर्णवाल का पॉवर बढ़ गया है।

author-image
sanjay warude
MP CS Anurag Jain

MP CS Anurag Jain

MP IAS Officer (ACS) Ashok Barnwal Powers Update: मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकार क्षेत्रों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पांच विभागों के एसीएस और पीएस के अधिकारियों में कटौती कर दी है। उनके कुछ अधिकार एसीएस अशोक वर्णवाल को दे दिए है, इससे एसीएस अशोक वर्णवाल का पॉवर भी बढ़ गया है। अब पांच विभागों के ACS_PS को कुछ प्रस्ताव पर एसीएस अशोक वर्णवाल की मंजूरी लेना होगी, इनकी मंजूरी के बिना प्रस्ताव सीधे कैबिनेट में नहीं भेज सकेंगे।

Advertisment

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आदेश जारी करते हुए अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के मुताबिक, अब पांच विभागों से संबंधित कैबिनेट प्रस्ताव कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल के माध्यम से ही जाएंगे। जिसमें कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, सहकारिता, पशुपालन डेयरी विकास और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग शामिल हैं। तबादलों को छोड़कर, मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित सभी मामले अब ACS के माध्यम से ही सीएम समन्वय में भेजे जाएंगे।

पढ़ें लेटर

MP CS Anurag Jain

MP news MP IAS Ashok Barnwal Powers Update MP CS Anurag Jain mp Cabinet MP Additional Chief Secretary Madhya Pradesh IAS Officer IAS Ashok Barnwal hindi news ACS Ashok Varnval ACS Ashok Barnwal Powers Update
Advertisment
चैनल से जुड़ें