Advertisment

बच गया शिवराज का गढ़: रामाकांत भार्गव ने 13901 वोट से जीता चुनाव, यूं बदले समीकरण

MP Budni By Election Result: मध्य प्रदेश में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ने मजबूत बढ़त बना ली है।

author-image
Rohit Sahu
बच गया शिवराज का गढ़: रामाकांत भार्गव ने 13901 वोट से जीता चुनाव, यूं बदले समीकरण

MP Budni By Election Result: बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सीहोर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से जारी है। 13 वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने 13901 वोट से चुनाव जीत लिया है। भाजपा प्रत्याशी को अबतक कुल 107478 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 93577 वोट मिले।

Advertisment
बहुत धीमे चल रही गिनती

बुधनी विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती बहुत धीमी गति से चली। पहले राउंड के बाद, कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6479 मतों से आगे चल रहे थे। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को पहले राउंड में 4728 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 11207 वोट मिले। बुधनी में कुल 13 राउंड में गिनती होनी थी। जिसे पूरा होने में शाम के 6 बज गए। आखिर कार बुधनी में रमाकांत भार्गव ने चुनाव जीत कर शिवराज का गढ़ बचा लिया।

राउंड वाइज नजीजे

पहला राउंड: कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6532 वोट से आगे थे।

दूसरा राउंड: राजकुमार पटेल 1008 वोट से आगे थे।

तीसरा राउंड: भाजपा के रमाकांत भार्गव 1809 वोट से आगे हो गए।

चौथा राउंड: भाजपा प्रत्याशी 3702 मतों से आगे थे।

पांचवा राउंड: भाजपा के रमाकांत भार्गव 5352 वोट से आगे थे।

छठवें राउंड में 6668 वोटों से रमाकांत भार्गव आगे हुए

सातवें राउंड में भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने 8347 वोट की बढ़त हासिल की

आठवें राउंड में भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने 8700 वोट की बढ़त हासिल की

Advertisment

नौवें राउंड में बीजेपी कैंडिडेट की बढ़त मजबूत होकर 9773 हो गई

दसवें राउंड में बीजेपी की बढ़त 10143 हो गई है।

ग्यारहवें राउंड में बीजेपी की बढ़त 10051 हो गई।

बारहवें राउंड में बीजेपी के रमाकांत भार्गव की बढ़त 11310 वोट हो गई है।

फाइनल और 13 वें राउंड में रमाकांत भार्गव ने 13901 वोट से जीता चुनाव

शिवराज के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से  हुई। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतगणना की प्रक्रिया को पूरा किया गया। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 363 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं द्वारा डाले गए मतों की गणना के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई थी। इस चुनाव में कुल 20 उम्मीदवारों ने भाग लिया। मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच था। जिसमें बीजेपी के रमाकांत भार्गव ने जीत दर्ज कर पूर्व सीएम का गढ़ बचा लिया। यह सीट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से खाली हुई थी।

बुधनी का इतिहास

बुधनी विधानसभा सीट का इतिहास देखें तो यहाँ 16 बार चुनाव हुए हैं। इनमें से कांग्रेस 5 बार, भाजपा 7 बार, भारतीय संघ 1 बार और स्वतंत्र उम्मीदवार 2 बार जीते हैं। इसके अलावा, यहाँ 1992, 2003 और 2023 में उपचुनाव भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi के रेस्टोरेंट में Nayanthara-Vignesh को खाना खाते वक्त नहीं पहचान पाएं लोग, वीडियो वायरल!

Advertisment
mp election result live mp bypoll vote counting live mp bypoll result mp bypoll election result mp by election result 2024 madhya pradesh by election vote Madhya pradesh assembly bypoll result live congress vs bjp budhni assembly by election results 2024
Advertisment
चैनल से जुड़ें