Advertisment

MP Budge Session 2023 : बड़ी खबर, भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित

MP Budge Session 2023 : बड़ी खबर, भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित mp-budget-session-2023-big-news-house-proceedings-adjourned-till-march-13-amid-heavy-uproar-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Budge Session 2023 : बड़ी खबर, भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित

भोपाल। MP Budge Session 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आज बजट सत्र के पांचवें दिन स्पीकर गिरीश गौतम के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर किताब फेंककर मारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, सदन में मैं स्पीकर से पूछ रहा था कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कब कराएंगे? इसी बीच संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नियम संचालन पुस्तिका मेरी ओर जोर से फेंककर मारी।

Advertisment

MP Budge Session 2023  मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र का आज पांचवां दिन है। जिसके आज बेहद हंगामेदार होने के आसार हैं। जी हां बीते दिन विधानसभा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का बजट सत्र के निलंबित किए जाने के विरोध मेंं आज ​अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। तो वहीं विधानसभा चायना टेबलेट का मुद्दा गर्मा सकता है। आपको बता दें बीते दिन सभी विधायकों को टेबलेट बांटे गए थे। तो वहीं कांग्रेस विधायकों द्वारा ये कह कर टेबलेट वापिस कर दिए गए थे कि बीजेपी ने चायना के टेबलेट बांटे हैं। इससे डाटा लीक हो सकता है।

एप्पल सबसे बेहतर कंपनी
एमपी में उठे टेबलेट के विवाद को लेकर एमएसएमई मिनिस्टर ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा था कि इसका विरोध पूरी तरह गलत है। सभी को एप्पल के टेबलेट बांटे गए हैं। पूरी दुनिया में एप्पल से अच्छी कोई कंपनी नहीं है। इसके अलावा कहा कि 5 साल पहले तक 90 प्रतिशत मोबाइल इंपोर्ट होते थे। पर अब इंडिया में भी मोबाइल और टेबलेट बनने लगे हैं। देश आज जहां खड़ा है वहां पर इसकी जरूरत है और इसी को ध्यान में रखकर ऐसा कदम उठाया गया है। साथ ही साथ कहा कि देश आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है पर 1 दिन में आत्मनिर्भर नहीं हो पाएगा और जो टक्नोलॅाजी नहीं समझेगा टेक्नोलॅाजी उसको समझा देगी।

today mp hindi news MP Politics News MP Budge Session 2023 MP Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें