Advertisment

MP Budget 2024: बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने की पूजा, पुरानी योजनाएं नहीं होंगी बंद, नहीं लगेगा कोई नया टैक्स

MP Budget 2024: बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने की पूजा, पुरानी योजनाएं नहीं होंगी बंद, नहीं लगेगा कोई नया टैक्स

author-image
Preetam Manjhi
MP Budget 2024: बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने की पूजा, पुरानी योजनाएं नहीं होंगी बंद, नहीं लगेगा कोई नया टैक्स

हाइलाइट्स 

  • बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री ने की पूजा
  • पत्नी रेणु देवड़ा ने वित्त मंत्री का कराया मुंह मीठा
  • वित्त मंत्री ने कहा कि पुरानी कोई योजना नहीं होगी बंद
Advertisment

MP Budget 2024: मध्यप्रदेश में मोहन सरकार का पहला बजट आज पेश होगा। इससे पहले डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सुबह अपने घर में पूजा की। इस दौरान उनकी पत्नी रेणु देवड़ा ने वित्त मंत्री का मुंह मीठा कराया। आपको बता दें कि आज 11.05 बजे वित्त मंत्री बजट को सदन के पटल पर रखेंगे।

पूजा के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि पुरानी कोई योजना बंद नहीं होगी। इसके साथ ही जनता पर कोई नया टैक्स भी नहीं लगाया जाएगा।

आपको बता दें कि आज सदन में करीब पौने 4 लाख करोड़ का बजट पेश होगा। इसमें जन भागीदारी वाली योजनाओं पर सरकार का फोकस रहेगा।

Advertisment

वित्त मंत्री ने घर में की पूजा, पत्नी ने कराया मुंह मीठा

बजट पेश करने के पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने घर पर पूजा अर्चना की। देवड़ा की पत्नी ने तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया।

वित्त मंत्री बोले- हमने प्रदेश के विकास के लिए लिया कर्ज

बजट (MP Budget 2024) पेश करने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पूजा की इस दौरान उन्होंने कहा कि एमपी सरकार ने पूंजीगत ब्याज पर खर्च ज्यादा किया है। इसके लिए भारत सरकार की अनुमति लेनी पड़ती है। कर्ज थोड़े समय नहीं बल्कि लंबे समय के लिए लिया जाता है।

कर्ज हर सरकार लेती है। ताकि सरकार जनता की चिंता के लिए सड़कों, सिंचाई और पेयजल के लिए प्रबंध कर सके। स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज  और विकास के लिए कर्ज लेने में कोई बुराई नहीं है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1808367424477020485

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा लगातार चौथी बार पेश करेंगे बजट

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा लगातार चौथी बार बजट पेश करेंगे। देवड़ा इस बार डिप्टी सीएम की भूमिका में भी हैं। वे आज मोहन सरकार का पहला और BJP सरकार का चौथा बजट (MP Budget 2024) पेश करेंगे।

इससे पहले देवड़ा ने शिवराज सरकार के कार्यकाल में 2 मार्च 2021 इसके बाद 9 मार्च 2022 और एक मार्च 2023 को बजट पेश किया था। साल 2013 और 2018 में जयंत मलैया शिवराज सरकार में वित्त मंत्री रहे थे।

4 माहीने के वित्तीय खर्च के लिएपेश किया था इतने हजार करोड़ का बजट

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले 16 मार्च 2024 को मोहन सरकार ने 4 माह का अंतरिम बजट फरवरी 2024 पेश किया था।

Advertisment

पेश किए गए बजट में 4 माहीने के वित्तीय खर्च के लिए 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपए का विवरण था। सरकार ने विभागों को तय समय में आवंटित राशि को खर्च करने के निर्देश दिए थे। आज जो बजट पेश आएगा। उसमें अंतरिम बजट की राशि भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: MP Budget: MP विधानसभा के Monsoon Session का तीसरा दिन, वित्त मंत्री Jagdish Devda पेश करेंगे बजट

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें