Advertisment

MP Budget 2023 : विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन आज, उठेगा बिजली का मुद्दा

MP Budget 2023 : विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन आज, उठेगा बिजली का मुद्दा mp-budget-2023-today-is-the-fourth-day-of-the-assembly-budget-session-the-issue-of-electricity-will-arise-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Budget 2023 : विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन आज, उठेगा बिजली का मुद्दा

भोपाल। MP Budget 2023  मध्यप्रदेश विधानसभा बजट का आज चौथा दिन है। जहां आज विपक्ष द्वारा बिजली के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा जा सकता है। आपको बता दें कांग्रेस आज बिजली सामानों की चोरी के मुद्दे को लेकर सदन में मद्दा उठा सकती है। MP Budget 2023  आपको बता दें बीते दिन प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बजट पेश किया गया था। जिसमें कई कई बड़े बजट पाश हुए थे।

Advertisment

इसके बाद आज एक की कार्यवाही में निजी कंपनियों में स्थानीयों को जॉब ना देने का मुद्दा उठ सकता है। तो वहीं नेता प्रतिपक्ष ऊर्जा मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे। ऐसे में आज यानि 2 मार्च को MP विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर हंगामे दार होने के आसार हैं। इतना ही नहीं आज राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी।

एक नजर में बजट — MP Budget 2023 

वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा
भोपाल स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा
स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा
खेल विभाग को 738 करोड़ का प्रावधान
खेलो का पिछले साल से ज्यादा रखा गया बजट
कॉलेजों की टॉपर छात्राओं को दी जाएगी E स्कूटी
एमपी में 3 हजार 346 गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा।

MP Budget 2023

सीएम राइज स्कूल के लिए 3,230 करोड़
एक लाख सरकारी नौकरी का ऐलान
2 साल में 17 हजार नए शिक्षकों की भर्ती
आहार अनुद्न के लिए 300 करोड़
900 नए सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे
मुख्यमंत्री कौशल योजना के लिए 1000 करोड़
11 हजार एकड़ में सुगंधित खेती को बढ़ावा दिए जाने का प्रस्ताव
मोटे अनाज के लिए मिलेट अनाज प्रारंभ किया।

Advertisment

MP Budget 2023
1 हजार करोड़ प्रस्तावित सड़क और पुल निर्माण, 3124 किमी की सड़को को सुधारा गया है।
300 नए पुलो का निर्माण प्रस्तावित है।
10 हजार करोड़ से सड़क और पुल बनेंगे।
सिंचाई रकबे को 63 लाख हेक्टेयर किया जाएगा।
109 रेल्वे ओवर ब्रिज सहित 354 पुल बनेंगे।
660 करोड़ महिला स्वसहायता समूह के लिए।
900 किली का नर्मदा प्रगति पथ बनेगा।
467 करोड़ मर्तृत्व वंदना योजना के लिए।

MP Budget 2023
इंदौर –पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का विकास।
रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
ओरछा में राम राजा मंदिर का डेवलपमेंट होगा।
भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क बनेगा।
डिफॉल्टर किसानों का कर्ज सरकार भरेगी।

MP Breaking News mp hindi news today mp news mp budget 2023 mp vidhansabha budge session 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें