Advertisment

MP Budget 2021 : 2 लाख करोड़ से अधिक का पेश हो सकता है इस बार का बजट, मिलेंगे नये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

भोपाल। विधानसभा का बजट सत्र MP Budget 2021 इस बार 22 फरवरी और 26 मार्च के बीच हो सकता है। कोरोना महामारी के बीच बजट सत्र पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि प्रस्ताव को आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अनुमति मिल सकती है। राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जा सकती है।

author-image
Bansal News

मंजूरी मिलने की संभावना
बताया जा रहा है कि इस सत्र में कुल 24 बैठकें हो सकती हैं। सत्र में लगभग दो लाख करोड़ के बजट को मंजूरी मिल सकती है।जानकारी के अनुसार संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव पर विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल के पास बजट सत्र की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। आज ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना है।

पहले सप्ताह में मिलेंगे ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
माना जा रहा है कि 22 फरवरी को सत्र के पहले सप्ताह में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन हो सकता है। जानकारी यह भी आ रही है कि एक दर्जन विधेयक और अध्यादेशों को विधेयक का रूप देने के लिए प्रस्ताव भी इसी सत्र में आ सकता है।

संसदीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश में कृषि बजट मध्य प्रदेश बजट बजट सत्र बजट कृषि बजट मध्य प्रदेश आनंदीबेन पटेल mp news in hindi mp budget 2021-22 MP Budget 2021 NEWS MP Budget 2021 MP Breaking News CG Breaking News Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news anandiben patel
Advertisment
चैनल से जुड़ें