Advertisment

Top MP News Today: छतरपुर में चोरी करने घुसे पड़ोसी युवक ने 12 साल के बच्‍चे पर चाकू से किए 26 वार, मांगे नहीं मानी तो कुलपति की कार के आगे लेटे छात्र

Top MP News Today: मध्यप्रदेश में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा, दुनिया में मध्यप्रदेश की धाक, छह धरोहर यूनेस्को की सूची में शामिल

author-image
Preetam Manjhi
Top MP News Today: छतरपुर में चोरी करने घुसे पड़ोसी युवक ने 12 साल के बच्‍चे पर चाकू से किए 26 वार, मांगे नहीं मानी तो कुलपति की कार के आगे लेटे छात्र

Top MP News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप मध्‍य प्रदेश की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए शुक्रवार 15 मार्च 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

Advertisment

23.00 PM

   पड़ोसी युवक ने 12 साल के बच्‍चे पर चाकू से किए 26 वार

Knife Attack on Child: शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे नारायण बाग पहाड़िया क्षेत्र में आरोपी युवक चोरी की नीयत से घर में घुसा था। इस दौरान घर में मौजूद 12 साल के बच्चे ने विरोध किया। जिसके बाद आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 26 से ज्‍यादा वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, गर्दन, पेट और सीने में चोट आई है। परिजन बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

20.00 PM

   मांगे नहीं मानी तो कुलपति की कार के आगे लेटे छात्र

publive-image
Students Protest: सागर डॉ. हरि सिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू किया। छात्र कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्‍ता से मिलना चाहते थे। शाम करीब 7 बजे के बाद कुलपति प्रदर्शनकारियों से मिली, लेकिन छात्र उनकी बातों से संतुष्‍ट नहीं हुए। इस दौरान छात्र कुलपति की गाड़ी के आगे लेट गए। जिन्‍हें पुलिस ने हटाया।

19.00 PM

   कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सीपी शेखर का इंदौर में निधन

Advertisment

 Congress Leader CP Shekhar: कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता चंद्र प्रभास शेखर का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं। इसके साथ ही वे स्‍थाई सचिव भी रहे हैं।

18.40 PM

   वीरा राणा ही बनी रहेंगी चीफ सेक्रेटरी

publive-image
Chief Secretary Veera Rana: राज्‍य सरकार ने मुख्‍य सचिव वीरा राणा 6 महीने के लिए एक्‍सटेंशन बढ़ा दिया है। छह और वीरा राणा ही चीफ सेक्रेटरी बनीं रहेंगी। एक्सटेंशन के बाद 30 जून 2024 तक CS रहेंगे। बता दें कि 31 मार्च 2024 को उनका रिटायरमेंट हो रहा था। वे प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव हैं। इसको लेकर राज्‍य सरकार ने आदेश जारी कर दियाा है। वीरा राणा 6वीं मुख्य सचिव हैं, जिन्हें एक्सटेंशन मिला है। राणा से पहले शिवराज सरकार ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दो बार 6-6 महीने का एक्सटेंशन दिया था। बैंस के दूसरे एक्सटेंशन का पीरियड 30 नवंबर को पूरा होने के बाद वीरा राणा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

18.30 PM

   जबलपुर में पिता-पुत्र की फ्रिज में मिली लाश

Double Murder in Jabalpur: जबलपुर में डबल मर्डर की घटना सामने आने से सनसनी फैल गई है। रेलवे के क्‍वार्टर में पिता-पुत्र के शव बरामद हुए हैं। दोनों शव फ्रिज और अलमारी में मिले हैं। मृतक पिता राजकुमार विश्‍वकर्मा, पुत्र तनिष्‍क उम्र 8 साल है। इस घटना के आरोपी मुकुल का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक की 14 वर्षीय बेटी लापता है। इस मामले में आरोपी मृतक की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पहले जेल भी जा चुका है।

Advertisment

17.00 PM

   संजय गुप्ता उज्जैन संभाग के नए कमिश्नर नियुक्त

MP IAS Transfer: कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसके चलते मध्‍य प्रदेश सरकार ताबड़तोड़ तबादले कर रही है। आज ही फिर 9 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। उज्जैन संभाग कमिश्नर संजय गोयल को तकनीकी शिक्षा कौशल-रोजगार विभाग में सचिव बनाया है। श्रम आयुक्त संजय गुप्ता को उज्जैन संभाग कमिश्नर नियुक्‍त किया है। रेखा राठौर अपर कलेक्टर खरगोन, स्वतंत्र कुमार सिंह श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

16.15 PM

   कांग्रेस की दूसरी लिस्‍ट का ऐलान 19 को 

MP Congress Candidate List: प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 18 मार्च को  CEC की बैठक होगी। बैठक के बाद मध्‍य प्रदेश के सभी प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान 19 मार्च को कर दिया जाएगा। बता दें कि अब तक कांग्रेस 10 उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी हैं।

16.00 PM

   सिंगरौली में 3.1 तीव्रता से भूकंप के झटके, जनहानि नहीं

Earthquake in MP: मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके 3.1 की तीव्रता से महसूस किए गए। भूकंप के बाद जनहानि की सूचना नहीं।

Advertisment

15.26 PM

   चुनाव से पहले एमपी में 47 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 11 जिलों के SP बदले

MP-IPS-Transfer
MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश शासन ने 47 IPS अफसरों के तबादले किए हैं। जिनमें 11 जिलों के SP भी शामिल हैं। जारी आदेश में अशोकनगर, खरगोन, छतरपुर, दमोह, राजगढ़, खंडवा, डिंडोरी, सिंगरौली, शिवपुरी, श्योपुर और निवाड़ी के SP के ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा भोपाल ग्रामीण के IG अभय सिंह और DIG मोनिका शुक्ला का भी ट्रांसफर किया है। वहीं, भोपाल के DCP क्राइम श्रतुकीर्ति सोमवंशी को दमोह SP बनाया गया है। इनके स्थान पर IPS अफसर अखिल पटेल को DCP क्राइम बनाया गया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1768576667096650014?s=20

14.05 PM

दुनिया में मध्यप्रदेश की धाक, छह धरोहर यूनेस्को की सूची में शामिल

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1768516450690687464?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1768516450690687464%7Ctwgr%5Ede7d053bb2dad0390a450cb5078d4d4840788bce%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=http%3A%2F%2Fnewsroom.etvbharat.org

MP Heritage Sites: मध्यप्रदेश के 6 ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर ने अपनी अस्थायी सूची में शामिल किया है। शामिल की गई इन संपत्तियों में ग्वालियर का किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजपुर के भोजेश्वर महादेव मंदिर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, बुरहानपुर का खूनी भंडारा और रामनगर मंडला का गोंड स्मारक शामिल हैं। प्रदेश की 6 संपत्तियों को यूनेस्को की अस्थायी सूची में जगह मिलने को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी।

Advertisment

13.55 PM

   मध्यप्रदेश में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

Da Hike In Mp: मध्य प्रदेश सरकार ने अपने अधिकारी और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। इसके आदेश भी जारी हो चुके हैं। अब एमपी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है।

13.35 PM 

   मप्र में कर्मचारियों का बढ़ाया जाएगा 4 फीसदी महंगाई भत्ता

DA Hike in MP: मध्य प्रदेश सरकार ने अपने अधिकारी और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। प्रदेश में अधिकारियों- कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में चार फीसदी की वृद्धि की जाएगी। इस बारे में सरकार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले औपचारिक आदेश आधिकारिक आदेश जारी कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें...
11.10 AM

   व्यंजन टेंट हाउस के गोदाम में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट

Bhopal Fire: भोपाल में एक व्यंजन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरा मच गई। बता दें कि आग गोदाम में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने से लगी। आग पर काबू पाने के लिए JCB चलाई जा रही। वहीं CISF और दमकल की टीम मौके पर मौजूद है। घटना बागमुगलिया के अरविंद विहार की है।

Advertisment

10.00 AM

   MP में अभी चीफ सेक्रेटरी बनी रहेंगी वीरा राणा

Chief Secretary in MP: MP में चीफ सेक्रेटरी अभी वीरा राणा ही बनी रहेंगी। बता दें कि 3 महीने का एक्सटेंशन मिलना लगभग तय माना जा रहा है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने सैद्धांतिक सहमति दी है। एक-दो दिन में आदेश जारी हो सकते हैं। एक्सटेंशन मिलने के बाद 30 जून 2024 तक CS रहेंगी। 31 मार्च को वीरा राणा का रिटायरमेंट होना है। वीरा राणा प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव हैं।

8.45 AM

   मध्यप्रदेशमें 37 IAS के हुए ट्रांसफर

MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश सरकार ने 37 IAS की अस्थाई रूप से नई पदस्थापना के आदेश गुरुवार को जारी कर दिए हैं। इसमें बाबू सिंह को शहडोल कमिश्नर, सतेंद्र सिंह को गुना कलेक्टर और सुरेश कुमार को पन्ना कलेक्टर बनाया गया है। इनके अलावा शहडोल, सिंगरौली कलेक्टर की नई पदस्थापना की गई है।

8.10 AM

   आज बीजेपी में शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता

Pankaj Sanghvi Joins BJP: आज बीजेपी में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता पंकज संघवी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। साथ ही पूर्व MLA अंतर सिंह दरबार भी बीजेपी की सदस्यता लेंगे।

7.55 AM

    CM मोहन यादवके आज के कार्यक्रम

CM Mohan Yadav: आज मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10.45 बजे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचेंगे। जहां वे भोपाल की पत्रिका क्षितिज का विमोचन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे समत्व भवन में बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे गोलघर स्मारक का शुभारंभ करेंगे।

7.45 AM

   MP में 8% DA को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन आजट

DA Hike: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारी-अधिकारी और पेंशनर्स 8% महंगाई भत्ते (DA) की मांग को लेकर आज प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी भोपाल में मंत्रालय के सामने 52 अधिकारी-कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से विरोध दर्ज कराएंगे। जिलों में भी कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें