Advertisment

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड ने बढ़ाई इंटरनल और प्रैक्टिकल मार्क्स एंटी की तारीख, 6 अप्रैल तक कर सकेंगे सबमिट

MP Board Result 2025; MPBSE ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए प्रैक्टिकल और इंटरनल मार्क्स जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है। MP Board 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अप्रैल के अंत तक जारी हो सकते हैं।

author-image
Kushagra valuskar
MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड ने बढ़ाई इंटरनल और प्रैक्टिकल मार्क्स एंटी की तारीख, 6 अप्रैल तक कर सकेंगे सबमिट

MP Board Result 2025 (फाइल फोटो)

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए प्रैक्टिकल और इंटरनल एसेसमेंट अंकों की एंट्री की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब स्कूल और परीक्षा केंद्र 6 अप्रैल 2025 तक मार्क्स अपलोड कर सकेंगे। इससे पहले बोर्ड ने 30 मार्च 2025 को अंतिम तिथि तय की थी। अब इसे एक्सटेंड कर दिया गया है।

Advertisment

बोर्ड ने जारी किया नोटिस, तय तारीख के बाद नहीं होगी एंट्री

MPBSE ने साफ किया है कि 6 अप्रैल के बाद किसी भी हाल में प्रैक्टिकल और इंटरनल मार्क्स की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। यानी स्कूलों और परीक्षा केंद्रों को तय समय-सीमा के भीतर ही मार्क्स अपलोड करने होंगे।

कब हुई थी एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं?

रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित हुई थी।

सेल्फ-स्टडी छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।

Advertisment

एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा कब हुई?

MPBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चली। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई।

परीक्षा की शुरुआत हिंदी पेपर से हुई और समापन गणित पेपर के साथ हुआ।

publive-image

जल्द आएंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

MPBSE जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

MP Board Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर MP Board 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

अपनी लॉगिन डिटेल्स (रोल नंबर आदि) भरकर सबमिट करें।

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

publive-image

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?

MP Board Result 2025 कब जारी होगा?

MPBSE जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। अनुमान है कि यह अप्रैल 2025 के अंत तक जारी हो सकता है।

Advertisment

MP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट कहां चेक करें?

छात्र अपना रिजल्ट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

MPBSE Practical Marks Submission Date क्या है?

बोर्ड ने प्रैक्टिकल और इंटरनल मार्क्स अपलोड करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2025 कर दी है।

यह भी पढ़ें-

किसानों के लिए गुड न्यूज, हल्दी के दाम में उछाल, जानिए इंदौर मंडी का ताजा भाव और बाजार का हाल

MP में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओले, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Advertisment
mp board result 2025 एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 MPBSE 10वीं रिजल्ट 2025 MP Board 12वीं रिजल्ट 2025 MP Board Practical Exam 2025 MP Board Internal Marks Submission Date MP Board Result 2025 कब आएगा MPBSE 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने का तरीका एमपी बोर्ड इंटरनल एसेसमेंट 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें