Advertisment

MP Board Exam Big Breaking : 3 अप्रैल को महावीर जयंती के चलते बदल सकता है परीक्षाओं का टाइम-टेबल , इस दिन हैं 5वीं, 8वीं और 12 वीं के पेपर, पढ़ें पूरी खबर

MP Board Exam Big Breaking : 3 अप्रैल को महावीर जयंती के चलते बदल सकता है परीक्षाओं का टाइम-टेबल , इस दिन हैं 5वीं, 8वीं और 12 वीं के पेपर, पढ़ें पूरी खबर mp-board-exam-big-breaking-due-to-mahavir-jayanti-the-time-table-of-examinations-may-change-on-3rd-april-5th-8th-and-12th-papers-are-on-this-day-read-full-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Board Exam Big Breaking : 3 अप्रैल को महावीर जयंती के चलते बदल सकता है परीक्षाओं का टाइम-टेबल , इस दिन हैं 5वीं, 8वीं और 12 वीं के पेपर, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल।MP Board Exam Big Breaking  मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ऐसी संभावना जताई जा रही है। कि 3 अप्रैल को महावीर जयंती के चलते इस दिन होने वाली कक्षा 5 वीं, 8 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर टाइम-टेबल रिशेड्यूल किया जा सकता है। दरअसल एमपी में पहले महावीर जयंती का अवकाश 4 अप्रैल निर्धारित था। लेकिन हाल ही में इसमें संशोधन करते हुए विभाग द्वारा इसकी तिथि में बदलाव संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार अब महावीर जयंती की छुट्टी 3 अप्रैल कर दी गई है। लेकिन इसे लेकर जैन समाज के लोगों ने मांग की है। कि कई शिक्षक जैन समाज के हैं। जिन्होंने मांग की है कि इस दिन के परीक्षा टाइम टेबल को रिशैड्यूल कर दिया जाए।

Advertisment

क्या कहना है शिक्षक मंच का - MP Board Exam Big Breaking 
आपको बता दें राज्य आदर्श शिक्षक मंच के अध्यक्ष भगवती पंडित का कहना है कि 25 मार्च से पांचवीं, आठवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई है। 3 अप्रैल को महावीर जयंती का शासकीय अवकाश रखा गया है। शिक्षा विभाग में कई शिक्षक, कर्मचारी जैन समाज से आते हैं। वे इस दिन की परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 3 अप्रैल की परीक्षा का टाइम टेबल रिशेड्यूल करने की जरूरत है। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र को पांचवीं, आठवीं और माशिमं भोपाल को 12वीं की परीक्षा में पर्चों की तारीख बदलनी होगी। इसे लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है।

मुख्यालय लेगा फैसला MP Board Exam Big Breaking 
जिला परियोजना समन्वयक अक्षय सिंह राठौर ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महावीर जयंती का अवकाश बदलने से परीक्षा प्रभावित हुई है। इस बारे में मुख्यालय जल्द फैसला लेगा। यहां तक कि परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर नया टाइम टेबल भी जारी कर सकता है।

MP Mahavir Jayanti Holiday Aadesh : 3 अप्रैल 2023 को होगा महावीर जयंती का अवकाश, आदेश जारी

Advertisment

today mp news mp school education MP Breaking News MP Board Exam Big Breaking mp board 12 exam big breaking 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें